Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में थैलेसीमिया पर कार्यशाला

देहरादून, ग्राफिक एरा में विश्व थैलेसीमिया दिवस पर विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को थैलेसीमिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में थैलेसीमिया से संबंधित विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के हेमेटोलॉजिस्ट व ब्लड कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. (कर्नल) जसजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि थैलेसीमिया कोई श्राप नहीं बस एक बीमारी है अगर सही वक्त पर इसका इलाज करवाया जाए तो या जल्दी ठीक हो सकती है। डॉ. सिंह ने छात्र-छात्राओं से थैलेसीमिया के कारण, लक्षण और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर बात की और उनसे लोगों को जागरूक करने का आवाहन किया। पैथोलॉजी विभाग की डॉ. विभा गुप्ता ने थैलेसीमिया के रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किए। इसमें छात्र-छात्राओं ने थैलेसीमिया रोगियों की समस्याओं और सामाजिक सहयोग की आवश्यकताओं को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। इनमें थ्रेड्स आफ रेड ( अनामिका, मनीषा रतूड़ी , दिव्या राज, तेरेज़, स्टेयूज ) ने पहला, द ब्लड वी शेयर ( डेस्टेरिया, जोएल, ओथमैन , एबी, रिकी ) ने दूसरा और नुक्कड़ नाटक ऑन थैलेसीमिया (निकिता, जुबेर, फिरोज , अंजलि और बुलबुल) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्यशाला का आयोजन पैरामेडिकल विभाग ने किया। कार्यशाला में पैरामेडिकल विभाग के एचओडी डॉ. रिंकू यादव के साथ ही डॉ. तान्या गोयल, डॉ. उपासना जोशी, डॉ. अनन्या बरनवाल और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

धमकाकर जमीन कब्जाने वाले गिरोह पर दून पुलिस का शिकंजा दंपति व दो पुत्रों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार…

cradmin

राकेश लिंगवाल बने तीसरी बार व्यापार मंडल गौचर के अध्यक्ष, महामंत्री बने प्रदीप चौहान

cradmin

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने प्रथम दिन महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि व उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को कोटि नमन

prabhatchingari

प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छह परिसरों को मिलेगी राज्य व केंद्र योजनाओं से वित्तीय सहायता

cradmin

जंगल में नवजात की संदिग्ध मौत, डीएनए सैंपल सुरक्षित, पुलिस हर पहलू की जांच में

cradmin

पैरोल जंप कर वर्षों से फरार अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में

cradmin

Leave a Comment