---Advertisement---

ग्राफिक एरा में योगोत्सव

By: Naveen Joshi

On: Saturday, June 21, 2025 6:45 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छात्र-छात्राओं ने योग का अभ्यास और अनेक आसनों का प्रदर्शन किया।
योग महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे अनेक श्वासन व मानसिक संतुलन बढ़ाने वाले अभ्यास कराए गए। साथ ही शारीरिक लचीलापन और एकाग्रता बढ़ाने के लिए ताड़ासन, भुजंगासन, मकरासन एवं ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के महत्व का अनुभव किया।
इस योग सत्र का संचालन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. कपिल शर्मा ने किया। यह कार्यक्रम ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस आयोजन में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर प्रो. (डॉ.) राकेश शर्मा, कुलपति प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) नरपिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment