Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

ग्राफिक एरा के चलते-फिरते अस्पतालों से दूरस्थ गांवों को मिली राहत

 

देहरादून, ग्राफिक एरा अस्पताल की ओर से संचालित चलते-फिरते अस्पताल (मोबाइल मेडिकल यूनिट) ने चमोली और टिहरी जनपद के दूरस्थ एवं अस्पतालविहीन गांवों में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है। दुर्गम क्षेत्रों में डॉक्टरों, दवाइयों और लैब सुविधाओं को अपने गांव में पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इन मोबाइल मेडिकल यूनिटों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद यूनिटों ने चमोली और टिहरी जनपद के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर मरीजों की ओपीडी सेवाएं प्रारंभ कीं। डॉक्टरों द्वारा रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, साथ ही प्राथमिक लैब परीक्षण भी किए गए।

टिहरी जनपद के भिलंगना विकासखंड के गोना गांव तथा चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड के जिलासू गांव में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सामान्य रोगों की ओपीडी सेवाएं, प्रारंभिक चिकित्सीय जांच, निशुल्क औषधि वितरण एवं जटिल मामलों में उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफरल जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं। इन शिविरों में आसपास के गांवों से आए लोगों सहित 100 से अधिक रोगियों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं।

इस सेवा के संचालन के लिए कुशल चिकित्सा दल की तैनाती की गई है, जिसमें चिकित्सक डॉ. जय चौधरी एवं डॉ. प्रखर शर्मा, लैब टेक्नीशियन सचिन पांडे तथा फार्मासिस्ट अमित रावत शामिल हैं।

जिलासू गांव में मोबाइल मेडिकल यूनिट के पहुंचने पर ग्रामीणों ने समारोह आयोजित कर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में जिला पंचायत चमोली के  अध्यक्ष  दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष  लक्ष्मण खत्री, ग्राम प्रधान जिलासू  सोहन लाल, ग्राम प्रधान कांडई  मदन सिंह, ग्राम प्रधान ऐरास श्री विजयपाल, ग्राम प्रधान उत्तरौं  सतेश्वरी देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Related posts

कांवड़ मेले में कांवडियों की सुरक्षा के लिये वाटर एंबुलेंस व हेली कॉप्टर से होगी कांवडियों पर पुष्पवर्षा

prabhatchingari

बद्रीनाथ धाम दर्शन संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड, 12 लाख पार

cradmin

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होगी : मुख्यमंत्री

prabhatchingari

रुद्रनाथ के प्रवेश द्वार सगर गाँव में वन विभाग द्वारा लिए जा रहे परमिट फ़ीस का महिलाओं ने किया विरोध

prabhatchingari

चीला वाहन दुर्घटना- SDRF ने महिला अधिकारी का शव किया बरामद

prabhatchingari

खेल मंत्री ने लोहाघाट स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिये निर्देश

prabhatchingari

Leave a Comment