Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के 150 विद्यार्थियों ने ‘उत्तरायणी कौथिग’ में अनुभव की देवभूमि की समृद्ध संस्कृति

 

देहरादून,  एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के 150 विद्यार्थियों के एक दल ने आज परेड ग्राउंड में आयोजित ‘उत्तरायणी कौथिग’ (मेला) का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यालय के 6 शिक्षकों के नेतृत्व में छात्रों ने इस यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की लोक कला, परंपराओं और विरासत को करीब से जाना।

 

 

 

मेले के दौरान 150 छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक स्टालों का भ्रमण किया, छात्रों ने हस्तशिल्प और कलाओं को करीब से देखा। रिंगाल , तांबे के पारंपरिक बर्तन और ऊनी वस्त्रों की प्रदर्शनी को बड़े उत्साह के साथ देखा और समझा।

वहीं विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध छोलिया नृत्य का आनंद लिया और पारंपरिक लोक गीतों के माध्यम से पहाड़ी जीवन शैली की बारीकियों को समझा। पहाड़ी व्यंजनों जैसे घुघुती, मंडुए की रोटी और स्थानीय ऑर्गेनिक उत्पादों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने समझा कि ये मेले किस तरह स्थानीय कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

 

 

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल का यह प्रयास छात्रों को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक और गौरवान्वित नागरिक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Related posts

उत्तराखंड की एवरेस्ट कोरिएंडर पाउडर टीम बनी विजेता

prabhatchingari

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान – सीएम ने किया “हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स” का शुभारंभ

cradmin

उत्तराखंड आबकारी महकमे में देर रात बड़े फेरबदल

prabhatchingari

मुख्य सचिव ने भवन निर्माण कार्यों में ग्रीन बिल्डिंग, सोलर पावर व रेन वाटर हार्वेस्टिंग के नियमों के सख्ती से पालन के निर्देश

prabhatchingari

सफलताएं और खुशियां परिश्रम से जुड़ी हैं” – डॉ. कमल घनशाला

cradmin

चमोली में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, तीन मासूम बच्चों से उठा माँ का साया

cradmin

Leave a Comment