Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

BIS ने शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित…

 

 

देहरादून,

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा शहरी विकास विभाग, उत्तराखण्ड के अधिकारियों हेतु क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन सेफर्ट सारोवर प्रीमियर, देहरादून में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त निदेशक, UDD  ललित नारायण मिश्रा ने किया। उन्होंने शहरी अवसंरचना परियोजनाओं में भारतीय मानकों के अनुपालन को आवश्यक बताते हुए गुणवत्ता व स्थायित्व सुनिश्चित करने पर बल दिया।

 

अधीक्षण अभियंता  रवि पाण्डेय ने नगरपालिका सेवाओं में तकनीकी ज्ञान की भूमिका पर प्रकाश डाला, वहीं BIS देहरादून के निदेशक  सौरभ तिवारी ने सतत अवसंरचना निर्माण, अपशिष्ट प्रबंधन और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में मानकों की महत्ता पर जोर दिया।

 

तकनीकी सत्रों में अपशिष्ट प्रबंधन, आधुनिक स्वच्छता समाधान, भवन निर्माण मानक और पेयजल प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इसमें नगर निगमों और UDD के 35 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम का समापन संवाद सत्र से हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने क्षेत्रीय चुनौतियों और मानक-आधारित समाधानों पर विचार-विमर्श किया। BIS ने शहरी विकास परियोजनाओं में तकनीकी सहयोग व क्षमता निर्माण की निरंतर पहल की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

 

 

 

Related posts

आदि गौरव महोत्सव के दूसरे दिन उत्तराखंड की जनजातीय धरोहर रही मुख्य आकर्षण

cradmin

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय ने किया ‘Magic Brush Unisex Salon & Academy’ का भव्य उद्घाटन

cradmin

चहुमुखी विकास को लक्ष्य बनाएं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि 

cradmin

सीएम धामी ने सीएसआर डायलॉग में एक्सिस बैंक व टोयटा के साथ किया एमओयू

cradmin

क्रिकेट आइकॉन सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी मेन्‍स टी20 वर्ल्‍ड कप में एक यादगार सरप्राइज दिया, मैडम तुसाद न्‍यूयॉर्क में अपने वैक्‍स फिगर के साथ नजर आये

prabhatchingari

त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की पहल, मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन

cradmin

Leave a Comment