Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

नीरजा ग्रीन मारपीट प्रकरण में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

देहरादून,  नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत नीरजा ग्रीन में मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष बंगारी पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी शालीन एनक्लेव बद्रीपुर रोड जोगीवाला ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ युवकों द्वारा नीरजा ग्रीन में उनके तथा उनके दोस्तों के साथ मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 78/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार 05 मार्च 2026 को घटना में शामिल सभी पांच आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त: अमित रांगड़, निवासी ठाकुर चौक मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।, सार्थक रांगड़, निवासी ठाकुर चौक मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।, नितिन नेगी, निवासी ठाकुरपुर चौक मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 23 वर्ष। ,सिद्धार्थ बुटोला, पुत्र सुनील बुटोला, निवासी बंगाली कोठी चौक चाणक्यपुरी कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून।, युवराज मखलोवा, पुत्र उत्तम मखलोवा, निवासी 41/4 तेग बहादुर रोड, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 21 वर्ष।

पुलिस के अनुसार इसी प्रकरण में 04 मार्च 2026 को नीरजा ग्रीन, हरिद्वार बायपास रोड पर आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान शांति भंग करने और हुड़दंग मचाने के आरोप में पांच अन्य व्यक्तियों को भी नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था।

इन व्यक्तियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया: मयंक रावत, पुत्र मातबर सिंह रावत, निवासी 262/3/3 बीएचईएल, हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष।, केशव, पुत्र सुभाष, निवासी पानीपत, हरियाणा, उम्र 27 वर्ष।आकाश मेहरा, पुत्र सूरवीर सिंह मेहरा, निवासी ग्राम नागणी पेट्रोल पंप, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष।, अवलीन, पुत्र जगजीत सिंह, निवासी वसुंधरा एन्क्लेव, निरंजनपुर, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष।, आकाश पारले, पुत्र बाल सिंह, निवासी वसुंधरा एन्क्लेव, निरंजनपुर, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 23 वर्ष।, पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के 28 छात्रों ने ओसीएससी/आईएमओटीसी 2024 के लिए क्वालीफाई किया

prabhatchingari

करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, 2 गिरफ्तार

cradmin

सनातन प्रीमियर लीग के लिए देहरादून में 6 और 7 फरवरी को होगा ट्रायल

cradmin

बड़े बकायदारों की गर्दन तक पहुँचे जिला प्रशासन के हाथ तीन संपत्तियाँ कुर्क, लाखों की वसूली की कार्रवाई

cradmin

फार्मा सेक्टर में होगा 3500 करोड़ का निवेश:डॉ धन सिंह रावत

prabhatchingari

आरसीएम की रूपांतरण यात्रा में नवोद्यमियों की सहभागिता; देहरादून में मिला जबरदस्त जनसमर्थन

cradmin

Leave a Comment