Prabhat Chingari
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सरखेत का दौरा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

देहरादून, 24 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सरखेत का दौरा किया। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण मालदेवता क्षेत्र में शेरकी- सिल्ला मोटर मार्ग सरखेत गांव के पास बह गया। जिस कारण क्षेत्र के कई गांव का राजधानी से संपर्क कट गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्राभावित क्षेत्र दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सरखेत में पिछली बार आई आपदा में विद्यालय के शीघ्र भवन निर्माण के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय के बाहर सुरक्षा दीवार लगाने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को बारिश के कारण जो सड़क बही है उसको शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को बरसात से बचाव से संबंधित क्षेत्र में जितने कार्य चल रहे है उनको प्राथमिकता में रखते हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। ताकि क्षेत्र वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

Related posts

फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिली चुकी सड़कों पर शीघ्र शुरू हो कामः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से महाराज की शिष्टाचार भेंट 

cradmin

प्रधानमंत्री ने मुखवा से दिया शीतकालीन यात्रा का जोरदार संदेश

prabhatchingari

उत्तराखंड की पहचान है वीरता और समर्पण से” — मुख्यमंत्री

cradmin

बछेलीखाल में खाई में गिरा स्कूटी सवार, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।*

prabhatchingari

अनुसूचित जाति की भूमि पर कब्जे का प्रयास: लेखपाल की संदिग्ध भूमिका, एसएसपी को FIR में नामजद करने के निर्देश

cradmin

Leave a Comment