Prabhat Chingari
राष्ट्रीय

मंत्री बोले – नेपाल से हमारा रोटी बेटी का रिश्ता, दुनिया की कोई भी ताकत इसको तोड़ नहीं सकती।*

देहरादून, 27 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के एक निजी होटल में नेपाल से आए प्रतिनिधि मंडल का उत्तराखंड पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

गौरतलब है कि नेपाल से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की भारत में छह दिवसीय यात्रा पर है और पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा नेपाल और भारत मित्र राष्ट्र हैं। नेपाल के साथ हमारा रोटी बेटी का रिश्ता है। उन्होंने कहा नेपाल और भारत के बीच हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक रिश्ते प्राचीन और ऐतिहासिक के साथ-साथ सांस्कृतिक भी रहे हैं।
उन्होंने कहा हमारा रहन सहन और धार्मिक परंपरा मिलती जुलती है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा भारत और नेपाल के बीच का रिश्ता रोटी-बेटी का रिश्ता है,ऐसे में दुनिया की कोई ताकत इसको तोड़ नहीं सकती है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने नेपाल से आए प्रतिनिधि मंडल को दशहरा में उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया।

इस अवसर पर सीपीएन माओवादी सेंटर पार्टी के उपाध्यक्ष पमफा भूषाल, पार्टी के सचिव चक्रपाणि खनाल, स्थाई समिति के सदस्य सत्या पहाड़ी, केंद्रीय समिति के सदस्य रमेश्वर यादव, सुरेश कुमार राय आदि उपस्थित रहे।

Related posts

*पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

prabhatchingari

हेलसिंकी में शिक्षा मंत्री डा. रावत ने किया पिल्के डे केयर सेंटर का भ्रमण

prabhatchingari

15 अगस्त से लागू होगा फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास

cradmin

ब्रज की लठमार होली – एक अनूठी परंपरा

prabhatchingari

अभाविप ने सिद्ध किया की सेवा में निहित्त है सच्चा नेतृत्व : एस सोमनाथ

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड विद्युत मंत्रालय की राजभाषा ज्योति शील्ड से पुरस्कृत

cradmin

Leave a Comment