Prabhat Chingari
खेल–जगत

एशियाई गेम्स के लिए बागेश्वर के रोहित दानू का हुआ भारतीय फुटबॉल टीम में चयन

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर रोहित दानू सुनील छेत्री की कप्तानी वाली देश की फुटबॉल टीम से खेलते नजर आएंगे।

शानदार फॉरवर्डर रोहित का चयन 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चीन के हांग्जो में होने वाले एशियाई गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है।बागेश्वर के बघर गांव निवासी रोहित दानू ने काफी छोटी उम्र में फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था।
उन्होंने फुटबॉल की बारीकियां बागेश्वर के कोच नीरज पांडेय से सीखीं। रोहित की लगन और हुनर को देखते हुए कोच पांडेय ने उन्हें बेहतरीन ढंग से तराशा। दिनोंदिन उनके खेल में निखार आता गया।

रोहित में 12-13 साल की उम्र में ही प्रतिभा की झलक दिखाई देने लगी थी।वह प्रदेश की अंडर-14 टीम का हिस्सा रहे। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बूते वर्ष 2017 में 15 वर्ष की उम्र में भारतीय अंडर-17 टीम का हिस्सा बन गए। रोहित ने वर्ष 2017 में फीफा विश्व कप अंडर 17 में देश का प्रतिनिधित्व किया। रोहित भारतीय अंडर-19, अंडर-23 का हिस्सा भी रहे।

Related posts

तुलाज़ इंस्टीट्यूट में आयोजित हुई डॉ. जी.जी. गर्ग एथलेटिक्स मीट 2024*

prabhatchingari

हरिद्वार एल्मास व नैनीताल टाइगर्स के बीच होगा खिताबी मुकाबला

cradmin

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का देहरादून में 61वां भव्य आयोजन

cradmin

दिव्यांग मतदाताओं ने क्रिकेट मैच खेल कर दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश

prabhatchingari

उत्तराखंड महिला पुलिस की जवान प्रीति ने T20 क्रिकेट टीम में बनाई जगह।

prabhatchingari

देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप का मेजबान बना देहरादून : रेखा आर्या

cradmin

Leave a Comment