Prabhat Chingari
उत्तराखंड

SDRF वाहिनी मुख्यालय, में हर्षोल्लास से मनाया गया देश का 77वाँ स्वतंत्रता दिवस।*

स्वतंत्रता दिवस के शुभावसर पर आज दिनाँक 15 अगस्त 2023 को SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट देहरादून में देश के 77 वे स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास, जोश एवं उत्साह से मनाया गया। श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया, इस दौरान सलामी गार्द द्वारा सलामी की कार्यवाही की गई व प्रांगण में मौजूद समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र ध्वज के सम्मान में सेल्यूट किया गया। तत्पश्चात सेनानायक महोदय, श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए गौरवान्वित करने वाला है। अनेकता में एकता वाले हमारे देश पर हमे गर्व करना चाहिए और ये प्रण भी लेना चाहिए कि अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। सेनानायक महोदय द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर SDRF उत्तराखंड के पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों व कार्मिकों को बधाई दी गयी।

ध्वजारोहण के उपरांत सेनानायक महोदय द्वारा प्रांगण में उपस्थित SDRF कार्मिकों व कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कार्मिकों के परिवारजनों को मिष्ठान वितरित किया।

SDRF उत्तराखंड की राज्य भर में व्यवस्थापित SDRF पोस्टों पर भी जोश और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, देहरादून में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड द्वारा SDRF के निम्न 07 अधिकारियों/कर्मचारियों को मा0 मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत कर सम्मानित किया गया:-

*उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह:-*
1) अपर उप-निरीक्षक मथुरा प्रसाद नौटियाल

*विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह:-*
1) मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ

*सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर)सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह:-*
1) मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह

*विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह:-*
1)निरीक्षक ललिता नेगी
2) उप-निरीक्षक विजय प्रसाद रयाल
3) आरक्षी अनमोल सिंह
4) फायरमैन सुमित नेगी

Related posts

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के नवे सीजन का समापन

prabhatchingari

संतों के आशीर्वाद से समाज में आती है सकारात्मक ऊर्जा : मुख्यमंत्री धामी

cradmin

अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

cradmin

उत्तरकाशी सिलक्यारा से बड़ी खबर NDRF की टीम सुरंग में घुसी! जल्द आ सकती है गुड न्यूज़……

prabhatchingari

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्य सहित तीनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा

cradmin

एसएसपी दून की सख्ती का असर – भू-माफियाओं पर टूटा पुलिस का कहर

cradmin

Leave a Comment