Prabhat Chingari
खेल–जगत

गोल्ड मेडलिस्ट स्वाती बड़वाल का गौचर और गोपेश्वर में हुआ सम्मान

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट गोचर में मिक्स मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी स्वाति बड़वाल को डायट के प्राचार्य एल एस बर्तवाल ने स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आने वाले खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दी। बता दे स्वाति बड़वाल में हाल ही में आईसीएल ( Indian Combat League) 20 अगस्त को सीनियर राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट उत्तराखंड और यूपी टीम के बीच खेला गया था जिसमें स्वाती ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। स्वाती ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने एसीएस और आईसीएल लीग में कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। सिर से पिता का साया उड़ जाने के बाद विषम परिस्थितियों में इस मुकाम पर पहुंचना वाकई काबिले तारीफ है। खेल दिवस के अवसर पर सम्मान पाकर स्वाति खासी उत्साहित नजर आई और संस्थान का आभार भी जताया। इस मौके पर नीति माना घाटी संगठन के द्वारा स्वाति की आर्थिक मदद भी की गई।

Related posts

सिटी यंग्स फुटबॉल क्लब ने अपनी 50 वीं वर्षगांठ पर फिर कब्जाया गोल्डन जुबली गोल्ड कप

prabhatchingari

बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने मारी बाजी 

cradmin

मंत्री गणेश जोशी ने पेस्टल वीड स्कूल में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी एक्वाटिक चैंपियनशिप में छात्रों को पुरुस्कार वितरित किये

prabhatchingari

मंडी में पांच रुपए प्रति किलो बिक रहे नौरंगा फूल, किसान बोले- खर्च भी नहीं निकल रहा | Nauranga flowers are being sold for five rupees per kg in the market, the farmer said – even the expenses are not coming out

cradmin

दो दिवसीय खेलो इंडिया वोमेन वुशु लीग के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री गणेश जोशी।

prabhatchingari

राष्ट्रीय खेलों के पहले ही दिन साबित हुई हाईटेक शूटिंग रेंज की गुणवत्ता

prabhatchingari

Leave a Comment