Prabhat Chingari
उत्तराखंड

खाकी ने निभाया बेटे का फर्ज, चाय पत्ती बेचने वाली अम्मा का पूरे विधि विधान से किया अंतिम संस्कार

*खाकी ने निभाया बेटे का फर्ज, चाय पत्ती बेचने वाली अम्मा का पूरे विधि विधान से किया अंतिम संस्कार*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
एक बार फिर चमोली पुलिस के जवानों ने साबित किया है कि इंसानियत का रिश्ता सभी रिश्तों से बड़ा होता है। विगत कुछ माह से स्वास्थ्य खराब होने के कारण गोपेश्वर में चाय पत्ती बेचकर अपना गुजर- बसर करने वाली पुलिस की अम्मा (श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी स्वर्गीय नारायण सिंह उम्र 75 वर्ष) जो उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में एडमिट थी जिनकी सांसो की लड़ी 14अक्टूबर को टूट गयी। अनाश्रित होने के कारण महिला के शव को 72 घंटे मोर्चरी जिला चिकित्सालय फ्रीज़र में रखवाया गया। उक्त महिला के सगे-संबंधियों की जानकारी ली गई तथा जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आर०जी० भी करायी गई लेकिन कोई भी सगे-संबंधी थाना गोपेश्वर/जिला चिकित्सालय गोपेश्वर उपस्थित नहीं हुए।
जिस कारण कल थाना गोपेश्वर के जवानों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए अम्मा के शव न सिर्फ कंधा दिया, बल्कि हिन्दू रीति-रिवाजों व पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर नम आंखों से विदाई दी।

Related posts

एसएसपी ने कांवड़ यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत, मिष्ठान वितरण कर दी शुभकामनाएं

cradmin

माइंस, स्मेल्टर और गांवों में व्यापक जागरूकता अभियान में कर्मचारी, वाहनचालक और स्थानीय नागरिक हुए शामिल।

cradmin

समग्र विकास का नमो बजट : रेखा आर्या

prabhatchingari

मानसून से पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने के विभागों को दिये निर्देश : मुख्यमंत्री धामी

prabhatchingari

मकान मालिक ध्यान दें, दो से अधिक किराएदार रखने पर लगने जा रहा है बिजली का करंट

prabhatchingari

बद्रीनाथ धाम को दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिऐ निर्माण कार्य में तेजी लाई*

prabhatchingari

Leave a Comment