Prabhat Chingari
उत्तराखंड

अनाधिकृत ढाबों पर नहीं रुकेगी अब रोडवेज की बसें

रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर अब भोजन और जलपान के लिए बसें अनाधिकृत ढाबा या रेस्टोरेंट पर नहीं रोक सकेंगे, हर हाल में बस रोडवेज की ओर से अनुबंधित ढाबा या रेस्टोरेंट पर ही रोकनी होगी। ढाबा संचालक बस कंडक्टर को पीओएस मशीन से रसीद निकालकर देगा, जिसे कंडक्टर अपने डिपो में मार्ग पत्र के साथ जमा करवाएंगे।

रोडवेज ने देहरादून-दिल्ली, दिल्ली-नैनीताल- टनकपुर, नैनीताल-टनकपुर-दिल्ली, हरिद्वार-अंबाला-चंडीगढ़ समेत कई रूटों पर यात्रियों के भोजन और जलपान के लिए ढाबे अनुबंधित कर रखे हैं, ताकि यात्रियों को उचित दाम पर अच्छा भोजन मिल सके। लेकिन रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर अनाधिकृत ढाबों पर बसें रोकते हैं। जहां यात्रियों से मनमाना दाम वसूलने के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। ऐसी शिकायतें कई बार मिल चुकी हैं। इससे न केवल रोडवेज की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। अब रोडवेज ने अनाधिकृत ढाबों पर बस रोकने वाले ड्राइवर-कंडक्टरों की मॉनिटिरिंग तेज कर दी है।
गुरुवार को महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने सभी मंडलीय प्रबंधक और डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को आदेश कर दिए हैं। आदेश में कहा कि अब सभी ढाबा और रेस्टोरेंट में पीओएस मशीन से रसीद निकाली जाएगी, जिसे ढाबा स्वामी कंडक्टर को देगा, कंडक्टर इस रसीद को मार्ग पत्र के साथ डिपो में जमा करवाएगा।

Related posts

आकाश बायजूस ने यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2023 में लहराया परचम,

prabhatchingari

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर तैयारी तेज, मुख्य सचिव ने दिए विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश

cradmin

महाविद्यालय में महक उठी गढ़वाली व्यंजन की खुशबू*

prabhatchingari

सिविल सेवा की मुफ्त कोचिंग के आवेदन शुरू, आठ अक्टूबर को होगी परीक्षा

prabhatchingari

सिडकुल IT पार्क भूमि आवंटन घोटाले में रिकॉर्ड गायब—तत्काल FIR व उच्चस्तरीय जांच की मांग : अभिनव थापर

cradmin

बद्रीनाथ में भी श्रद्धालुओं की संख्या का बना रिकॉर्ड…

cradmin

Leave a Comment