Prabhat Chingari
उत्तराखंड

डाकपत्थर यमुना नदी में बने टापू पर फंसे कुछ लोग, SDRF ने किया कुशलतापूर्वक रेस्क्यू।*

देहरादून- आज दिनाँक 10 जुलाई 2023 को पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि डाकपत्थर में यमुना पुल नम्बर 01 के नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू पर कुछ लोग फंसे हुए है जिनका निकाला जाना अति आवश्यक है।उक्त सूचना प्राप्त होते ही अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय फ्लड रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर फंसे हुए लोग नदी में दैनिक श्रमिक का कार्य करते थे जो हाल में वैकल्पिक रूप से नदी किनारे निवास कर रहे थे। रात्रि में नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाने के कारण नदी में बने टापू में फंस गए।SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए राफ्ट के माध्यम से घटनास्थल पर पहुँचकर फंसे हुए 12 लोगों को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। सुरक्षित निकाले जाने पर उनके द्वारा SDRF व स्थानीय पुलिस का धन्यवाद किया गया

Related posts

राज सिंह डूंगर अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता’ में उत्तराखंड की शानदार जीत

cradmin

राज्य स्तर पर पदक जीतने वालों को मिलेगा नौकरी में आरक्षण : रेखा आर्या

cradmin

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को लिखा पत्र

prabhatchingari

प्रश्नपत्र लीक प्रकरण: टिहरी पहुंचे जांच अधिकारी, छात्रों से ली गई अहम जानकारी

cradmin

लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन और सदन में सहयोग विपक्ष की भी जिम्मेदारी

prabhatchingari

स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान

cradmin

Leave a Comment