Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

छुट्टी पर घर आए जवान की पांव फिसलने से खाई में गिरकर दर्दनाक मौत

*चमोली के देवाल विकासखंड के छुट्टी आए एक सैनिक की पांव फिसलकर खाई में गिरने से मौत*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली के देवाल विकासखंड के चौड़ गांव में छुट्टी आए एक सैनिक की पांव फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। सैनिक एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था। बताया जा रहा कि अन्य गांव से अपने गांव आते हुए यह हादसा हुआ। सैनिक फिसलकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। रात में ग्रामीणों ने खाई में गिरे सैनिक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सैनिक ने दम तोड़ दिया।
चौड़ गांव निवासी गंगा सिंह ने बताया कि वीरेंद्र सिंह(35 ) पुत्र भजन सिंह इन दिनों लेंसडौन में तैनात है। बीते मंगलवार को वीरेंद्र सिंह छुट्टी लेकर घर आया था। जबकि बुधवार को देर शाम को अन्य गांव से अपने गांव आते हुए पांव फिसलने से खाई में गिर गया।
वीरेंद्र सिंह चौड़ गांव निवासी एवं पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र सिंह कोटडी के छोटे भाई थे। सैनिक की मौत पर चौड़ गांव में शोक की लहर है। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस के अनुसार आवश्यक कार्रवाई कर सैनिक का शव पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल भेजा जा रहा है।

Related posts

प्रदेश के बजट का 30 फ़ीसदी हो महिलाओं के लिए : रेखा आर्या

cradmin

स्मार्ट सिटी की सौगात: घंटाघर हुआ और खूबसूरत, स्वरोजगार व शिक्षा से जुड़ेंगे सैकड़ों लोग

cradmin

चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा पर धामी सरकार सख्त…

prabhatchingari

दुनिया की सबसे छोटी गाय पहुंची उत्तराखंड: 18 इंच के जोड़े की अद्भुत कहानी |

prabhatchingari

पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से बेटे के पार्टनरों द्वारा घर पर कब्जे का प्रयास : वरिष्ठ नागरिक

cradmin

स्टर्लिंग नैनीताल ने एरीज ऑब्जर्वेटरी में स्टारगेजिंग एडवेंचर 15 जून तक आयोजन किया

prabhatchingari

Leave a Comment