Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के लिये किया जागरूक

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के लिये किया जागरूक*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को एक नाटक का मंचन किया गया। अंग्रेजी विभाग, गणमंग थियेटर ग्रुप एवं यूथ क्लब गोपेश्वर के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित नाटक के माध्यम से देश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए जनजागरण किया गया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने देश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे यौन अपराधों, छेड़खानी, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा आदि संवेदनशील मुद्दों को उठाया।
नाटक के अंत में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ बीपी देवली ने कहा कि एक आदर्श समाज बनाने के लिए महिलाओं की सुरक्षा अति आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डीएस नेगी ने कहा कि बेटियों के लिए सुरक्षित समाज बनाने के लिए सर्वप्रथम बेटों को संस्कारित किया जाना आवश्यक है।
इस अवसर पर डॉ पीएल शाह, डॉ मनीष मिश्रा, डॉ वंदना लोहनी, डॉ गुंजन माथुर, डॉ दिनेश पंवार, नाटक निर्देशक अविनाश, पवन आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पीएनबी ने डीएफएस परिसर में सैलरी अकाउंट फैसिलिटेशन कैंप का आयोजन किया

cradmin

बाल स्वयंसेवकों ने राष्ट्रप्रेम का लिया संकल्प

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में पर्वत संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला

cradmin

एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, उद्घाटन से पहले सुरक्षा पर सवाल

cradmin

वाद विवाद प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा की पेशेंस और स्मृति अव्वल

cradmin

प्रदेश सरकार एवं मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही

prabhatchingari

Leave a Comment