Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

कोर्ट परिसर में बम धमकी से हड़कंप, दून पुलिस का सघन सर्च अभियान; नहीं मिली संदिग्ध वस्तु

 

देहरादून, जिला जज कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर में व्यापक सर्च अभियान चलाया। हालांकि गहन तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के जरिए कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर उच्चाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान की कमान संभाली।

एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराकर बम निरोधक दस्ता (बी०डी०एस०) तथा डॉग स्क्वाड की टीमों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे परिसर की सघन चेकिंग की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने भवन के भीतर और आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया।

सर्च अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री या विस्फोटक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने धमकी भरे ई-मेल की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात प्रेषक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है तथा आमजन को अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

Related posts

बदरीनाथ धाम में अवैध रूप से संचालित 10 फड़ की दुकानों को नगर पंचायत ने किया ध्वस्त

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

cradmin

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की योजना

prabhatchingari

बीआरपी सीआरपी भर्ती  रिजल्ट जारी कराने के लिए जगह–जगह भटक रहे हैं अभ्यर्थी

prabhatchingari

पोखरी पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का तस्कर, वाहन से ले जा रहा था बड़ी खेप

cradmin

मनभूमि पर लड़ा जा रहा है वैचारिक युद्ध” — पदम

cradmin

Leave a Comment