Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

किसानों के खाते में सीधा भरोसा: देहरादून से जुड़े हजारों कृषक, पीएम किसान निधि बनी वरदान

देहरादून , कृषि उत्पादन मंडी समिति, देहरादून परिसर में शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों कृषकों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के 9.7 करोड़ किसानों को 20वीं किस्त के रूप में ₹20,500 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान देहरादून के कृषकों ने प्रधानमंत्री का संबोधन मंडी परिसर में स्क्रीन पर देखा और किसान सम्मान निधि योजना को “कृषकों के लिए वरदान” बताया।

प्रतिक्रिया में कृषकों ने कही ये बातें:
मालदेवता से आए किसान रामेश्वर ने कहा कि योजना से अब बीज व खाद के लिए उन्हें साहूकारों के पास नहीं जाना पड़ता।
सिममारी के प्रगतिशील कृषक व ग्राम प्रधान महादेव भट्ट ने कहा कि यह योजना किसानों के आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में बड़ा कदम है।
भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने इसे कृषक कल्याण के इतिहास में मील का पत्थर बताया।
वार्ड-75, निरंजनपुर की पार्षद पूनम पुंडीर ने कहा कि यह योजना बुवाई से लेकर फसल की विक्री तक किसानों को सहयोग देती है।

मंडी सचिव अजय डबराल ने बताया कि समिति लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षद सतीश कश्यप, मंडी निरीक्षक हरीश कोहली, प्रीतम डिमरी, रजत, प्रवेश, बवीता, रीतू, स्नेहलता, पर्यवेक्षक प्रदीप शर्मा, चकराता के कृषक चतर रावत, हरीदास, चमन जोशी, संध्या, जसवंत राणा, जगजीत शर्मा, गोविन्द राम, भवानी शंकर, रोशन रावत, गणेश लाल सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Related posts

रुट डाइवर्ट प्लॉन… महा शिवरात्री पर कैण्ट चौक से टपकेश्वर मन्दिर की ओर वाहनों का आवागमन रहेगा पूर्णतः प्रतिबन्धित

prabhatchingari

भजन-कीर्तन से गूंजा इंदिरा नगर, मातृशक्ति का हुआ सम्मान

cradmin

ग्राफिक एरा ने मनाया दवा सुरक्षा सप्ताह…

cradmin

ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट में गूंजे रेट्रो बॉलीवुड के सदाबहार नगमे

prabhatchingari

ग्राफिक एरा अस्पताल ने धमनियों में दवा इंजेक्ट करके कैंसर का सफल ईलाज

prabhatchingari

कमान संभालते ही एक्शन में एसएसपी देहरादून, जनपद में 20 चेकिंग प्वाइंट निर्धारित

cradmin

Leave a Comment