Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

जिला आबकारी अधिकारी मिले कार्यालय से नदारद, जिलाधिकारी ने की सर्विस ब्रेक

*जिला आबकारी अधिकारी मिले कार्यालय से नदारद, जिलाधिकारी ने की सर्विस ब्रेक*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को जिला आबकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में जिला आबकारी अधिकारी के साथ ही दो अन्य कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले। जिस पर जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी के साथ ही अन्य कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने और आबकारी अधिकारी के सर्विस ब्रेक करने और अन्य कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि चमोली में नये वित्तीय वर्ष में अंग्रेजी शराब की दुकानों का व्यवस्थापन किया जाना है। जिसके लिए मंगलवार को आबकारी अधिकारी को बुलाया गया था। लेकिन आदेशों के बावजूद आबकारी अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। जिस पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के साथ जिला आबकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां कार्यालय से जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेेश्वर कुमार त्रिपाठी गायब मिले।
वहीं सहायक लेखाकार धीरज भट्ट और कनिष्ठ सहायक मनीष रावत भी कार्यालय से नदारद पाए गए। कार्यालय पीआरडी कर्मचारी के भरोसे छोड़ा गया था। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकते हुए सर्विस ब्रेक दे दिया है। साथ ही सहायक लेखाकार और कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन रोकते हुए वेतन वृद्धि पर भी रोक लगा दी है।

Related posts

उत्तराखंड में निकली बम्पर नौकरियां,

prabhatchingari

गोविंद घाट गुरुद्वारे की ओर जा रही बस ढलान में लुढ़की, बाल-बाल बचे 15 पाकिस्तानी तीर्थयात्री

prabhatchingari

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलाखेत मॉडल से प्रेरित फिल्म् “फॉयर वॉरियरर्स ” का ट्रेलर लॉन्च किया।

prabhatchingari

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार (IPS) ने संभाली जनपद चमोली की कमान*

prabhatchingari

भारतीय मानक ब्यूरो ने “मानक चौपाल” का आयोजन

cradmin

नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन तेज, CM आवास कूच की रणनीति तय; किसान संगठन भी मैदान में

cradmin

Leave a Comment