Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

मरीज, तीमारदार में आस जगाते डीएम के निरीक्षण; चिकित्सालयों को आधुनिक सुविधा

 

देहरादून ,जिलाधिकारी सविन बसंल जिले में स्वास्थ्य सेवओं को सुगम सुविधाजन बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी समय-2 पर सरकारी चिकित्सालयों में औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की धरातल स्थति जांचने का कार्य कर रहे है। जिलाधिकारी के निर्देशन जिला प्रशासन की कार्यशैली अब त्वरित संज्ञान एवं एक्शन की बन गई है। माह जून में जिलाधिकारी ने उप जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय की तर्ज पर आधुनिक टीकाकरण कक्ष कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिसका कार्य पूर्ण हो गया है। अब चिकित्सालय के टीकाकरण कक्ष के विस्तारीकरण साथ ही बच्चों के अनुरूप साज-सज्जा कार्य किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं बच्चों की बैठने की उचित व्यववस्था एवं एसी के साथ ही अलग पंजीकरण कांउटर बनाया गया है। वहीं चिकित्सालय जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत दवाई वितरण कांउटर भी बढाए गए हैं।
विगत माह जून में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टीकाकरण कक्ष में भारी भीड़ अव्यवस्था के चलते नाराजगी जाहिर करते हुए जिला अस्पताल की तर्ज पर ऋषिकेश चिकित्सालय में भी मॉडल टीकाकरण कक्ष, विस्तारीकरण के साथ एयर कडीशन, सीटिंग, बच्चों के मनोरंजन सुविधा की फैसिलिटी विकसित करने के निर्देश दिए थे, जिस पर डीएम निरीक्षण के दूसरे ही दिन कार्य प्रारम्भ हो गया था। उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश के टीकाकरण कक्ष का कार्यपूर्ण हो गया है।

 

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में क्रिटिकल केयर ब्लाक का किया शिलान्यास

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में एडब्लूएस कोडिंग प्रतियोगिता में सक्षम रहे अव्वल

cradmin

प्रकाश उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारे में टेका मत्था,प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना

prabhatchingari

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुश्री ए. मणिमेखलै को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित आईएमसी लेडीज विंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया

prabhatchingari

उत्तरांचल ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी ₹35.49 लाख की सहायता राशि…

cradmin

मुख्यमंत्री ने लोक सेवा आयोग के लेखा परीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

prabhatchingari

Leave a Comment