Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

देहरादून, रानीपोखरी। पुलिस ने टीन के खोखे का ताला तोड़कर एक्टिवा स्कूटी व अन्य सामान चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया वाहन व सामान बरामद किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, वादी अनिल पुत्र स्व. ज्ञानचन्द, निवासी ग्राम घमण्डपुर, रानीपोखरी ने थाना रानीपोखरी में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने रात्रि में उनके टीन के खोखे का ताला तोड़कर उसमें रखे दो पैकेट मास्टर बीड़ी, दो पैकेट मजदूर 444 बीड़ी, दो डिब्बी कैपिस्टन सिगरेट, दो डिब्बी गोल्ड फ्लैक सिगरेट, दो डिब्बी एडवांस सिगरेट, दो पैकेट फ्लेम माचिस, नगदी तथा एक्टिवा स्कूटी (UK07FV-2182) चोरी कर ली।

इस पर थाना रानीपोखरी में मु0अ0सं0–89/2025, धारा 303(2)/305(A)/331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थानाध्यक्ष रानीपोखरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरागरसी-पतारसी शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल व्यक्ति चोरी की एक्टिवा स्कूटी के साथ घूम रहे हैं। इस पर घमण्डपुर जंगल रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:, 1. सुलेमान अंसारी उर्फ मनीष, पुत्र सबीर अली, निवासी ग्राम घमण्डपुर, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष।, 2. साहिल, पुत्र मुराद अली, निवासी ग्राम घमण्डपुर, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी: 1. एक्टिवा स्कूटी संख्या UK07FV-2182, 2. दो पैकेट मास्टर बीड़ी, 3. दो पैकेट मजदूर 444 बीड़ी, 4. दो डिब्बी कैपिस्टन सिगरेट, 5. दो डिब्बी गोल्ड फ्लैक सिगरेट, 6. दो डिब्बी एडवांस सिगरेट, 7. नकद रुपये ₹220/- रानीपोखरी पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Related posts

टोकन व्यवस्था के जरिए बाबा के दर्शन से श्रद्धालु संतुष्ट

prabhatchingari

आकांश एजुकेशनल देहरादून के यश महावर ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2) में ऑल इंडिया रैंक 1633 हासिल की; 9 अन्य छात्र बने टॉप स्कोरर

prabhatchingari

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत

prabhatchingari

ITBP ने शीतकालीन सुरक्षा के बाद IRB को सौंपा जिम्मा

prabhatchingari

सनसनीखेज घटना: पत्नी और बेटे पर हमला, फिर व्यक्ति ने उठाया आत्मघाती कदम

cradmin

बीकेटीसी ने हरेला पर्व पर बदरीनाथ-केदारनाथ सहित विभिन्न स्थलों पर किया वृक्षारोपण

cradmin

Leave a Comment