Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

कुलसारी–नैल–ढालू मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटना, चालक की मौत

 

देहरादून/चमोली। (प्रदीप लखेड़ा,) थराली क्षेत्र के कुलसारी–नैल–ढालू मोटरमार्ग पर एक दर्दनाक वाहन दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आल्टो के10 (वाहन संख्या UK-11A-3154) ढालू गांव से करीब 500 मीटर पहले अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर नीचे गुमटेल–टनोली के पास गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से पुलिस टीम की मौजूदगी में प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्राणी दत्त कुनियाल (65 वर्ष) पुत्र माधवानंद कुनियाल, निवासी ग्राम उलंग्रा, देवाल, थाना थराली के रूप में हुई है। वह अपने निजी वाहन से एक रिश्तेदार को लेने ग्राम ढालू जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Related posts

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी.एस वर्मा ने मुख्यमंत्री से की भेंट

prabhatchingari

दून की अंजलि नौड़ियाल को 9वां डॉ. सरोजिनी नायडू अंतरराष्ट्रीय कार्यरत महिला सम्मान से नवाज़ा गया

cradmin

कांवड़ मेला 2025 को लेकर अंतरराज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न

cradmin

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था ने मनाया 49वां स्थापना दिवस, जरूरतमंद विद्यार्थियों को कंबल वितरित

cradmin

तीन ‘ग्रोथ डाइवर्स’ से पूरे होंगे राज्य के तीन बड़े लक्ष्य…

cradmin

शिव बारात देखने उमड़ पड़े श्रद्धालु

prabhatchingari

Leave a Comment