Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ईमानदार व कर्मठ पुलिस निरीक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलाएं ,डीजीपी

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रदेश के कर्मठ व ईमानदार पुलिस उप निरीक्षकों/निरीक्षकों को थाने-चौकियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलाने को लेकर पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

श्री अभिनव कुमार ने शीघ्र ही एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर- प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक करने की बात कही।

नेगी ने कहा कि अधिकांश जनपदों के पुलिस कप्तानों द्वारा सिफारिसी व संसाधनों (धनबल) से लैस निरीक्षकों को ही तरजीह दी जाती है, जबकि इसके विपरीत काबिल निरीक्षक पुलिस लाइन की शोभा बढ़ा रहे होते हैं. उक्त सेटिंगबाजी/ संसाधनों की बदौलत पद हासिल किए गए निरीक्षक अपने संसाधन वापस जुटाने के लिए दिन- रात जुटे रहते हैं, जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होती है और जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

Related posts

राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम आयोजित हुआ

cradmin

हेमंत द्विवेदी बने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष

prabhatchingari

ग्राफिक एरा का कन्वेंशन सेंटर ऑस्ट्रेलिया के ओपेरा हाउस जैसा – तलत अज़ीज़

cradmin

उत्तराखंड एक विचार – देवभूमि के 25 वर्षों का चिंतन : राज्य के विकास पर हुआ मंथन

cradmin

आईआईटी रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कार्यशाला को मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल संबोधन

cradmin

आस्था गिल की सुरमई आवाज के साथ ही जेनेसिस-2025 का समापन

prabhatchingari

Leave a Comment