Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में ग्रेजुएशन डे, नन्हें कदम बढ़े नई उड़ान की ओर

 

 

देहरादून , ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के यूकेजी के नन्हें छात्र-छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेते हुए अपने शैक्षणिक सफर के नए पड़ाव की ओर कदम बढ़ाए।

 

आज ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के यूकेजी के पासआउट छात्र-छात्राओं के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन किया गया। एलकेजी के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना से समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार त्रेहन ने पासआउट हुए इन नन्हें छात्र-छात्राओं को यूकेजी के ग्रेजुएशन प्रमाण पत्र प्रदान किए। ग्रेजुएशन कैप पहने इन नन्हें मुन्नों ने अपनी मासूमियत और आत्मविश्वास के साथ बारी-बारी मंच पर आकर धन्यवाद भाषण दिया और अपने शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

 

समारोह को संबोधित करते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर. भट्ट ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होती बल्कि यह छात्र-छात्राओं के चरित्र निर्माण, अनुशासन और अच्छे संस्कारों की नींव रखती है। प्रोफेसर डा. रीमा पंत ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों का सहयोग, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

समारोह में एलकेजी के छात्र छात्राओं ने वेस्टर्न डांस की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों की प्यारी और मनभावन प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी खुशनुमा बना दिया।

 

इस समारोह का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के के.पी. नौटियाल ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे।

 

Related posts

युवक के लिए देवदूत बने SDRF जवान, खाई से किया सकुशल रेस्क्यू

prabhatchingari

मेष और वृश्चिक को मानसिक तनाव के संकेत, मीन व मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

एसजीआरआरयू सहित एसजीआरआर संस्थानों में गणतंत्र दिवस की धूम

cradmin

उत्तराखंड की देवभूमि के साथ खेलभूमि के तौर पर भी बनी पहचान: केंद्रीय गृह मंत्री शाह

prabhatchingari

शोभन योग में चमकेगा इन तीन राशियों का भाग्

cradmin

कीवे इंडिया ने एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर के साथ के300 एसएफ लॉन्च किया

prabhatchingari

Leave a Comment