Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

अर्बनटेसिया प्रीमियम होम डेकोर शोरूम का भव्य उद्घाटन

देहरादून। शहर में प्रीमियम होम डेकोर की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ा, जब रविवार को सुभाष रोड स्थित अर्बनटेसिया शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।

शोरूम दुकान संख्या 3, म्युनिसिपल 19, सुभाष रोड, देहरादून में खोला गया है, जो लग्ज़री फर्नीचर और इंटीरियर डिज़ाइन का प्रीमियम डेस्टिनेशन बनने जा रहा है।

शोरूम के पाटर्नर देवानंशु गोयल, सुहैल राणा और साजिद खान ने बताया कि अर्बनटेसिया में वैश्विक सॉफिस्टिकेशन और भारतीय कारीगरी का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। यहां कस्टमाइज़्ड फर्नीचर, मॉड्यूलर सेटअप, एम्बिएंट लाइटिंग और क्लासिक डेकोर एलिमेंट्स एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। एडिटोरियल-ग्रेड फिनिश और इमर्सिव इन-स्टोर अनुभव के साथ, अर्बनटेसिया केवल एक शोरूम नहीं, बल्कि एक डिज़ाइन मूवमेंट है — एक ऐसा स्थान जहाँ आकार आत्मा से मिलता है।

मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि देहरादून अब आधुनिक जीवनशैली और प्रीमियम लिविंग का केंद्र बनता जा रहा है। अर्बनटेसिया न केवल डिज़ाइन के मानकों को ऊँचा उठाएगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों व रचनात्मक पेशेवरों के लिए नए अवसर भी प्रदान करेगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राफिक एरा में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला शुरू…

cradmin

जी. आर. डी. में उच्च शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान !

cradmin

दशोली मंडल की लाभार्थी संपर्क कार्यशाला आज भाजपा जिला कार्यालय गोपेश्वर में सम्पन्न

prabhatchingari

आर्यन स्कूल ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पिन बोर्ड और इंग्लिश एलोक्यूशन किया आयोजित

prabhatchingari

भाजपा के टिहरी लोकसभा का संकल्प पत्र पर संवाद कार्यक्रम हूआ आयोजित ……..

prabhatchingari

ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट में गूंजे रेट्रो बॉलीवुड के सदाबहार नगमे

prabhatchingari

Leave a Comment