Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

राजनैतिक साख बचाने को हरक ले रहे झूठे आरोपों का सहारा : भट्ट

 

देहरादून। भाजपा ने पूर्व मंत्री हरक के आरोपों को सिरे से नकारते हुए, उनकी राजनैतिक साख बनाए रखने की कोशिश बताया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया कि ये सब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बनने की होड़ है, क्योंकि तनिक भी सच्चाई होती तो पहले उन्हें इन मुद्दों पर न्यायालय में शिकायत करनी चाहिए थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वसनीयता खो चुके और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे नेताओं को जनता और भाजपा दोनों गंभीरता से नही लेती है।

विभिन्न माध्यमों से मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के आरोपों को बेबुनियाद और सफेद झूठ बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरह भाजपा में भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण नहीं दिया जाता है। संवैधानिक नियमावली और प्रक्रिया के अनुसार भाजपा वर्षवार ऑडिट कराती है और संबंधित सभी एजेंसियों को सूचित करती है। वहीं व्यंग किया कि यह सब कांग्रेस पार्टी में होता होगा, जहां सदस्यता राशि में भी घोटाला होता है।

उन्होंने अपरोक्ष रूप से पूर्व सीएम हरदा को चुनौती देते हुए कहा कि जो कांग्रेस के बड़े नेता उनके आरोपों को सही ठहरा रहे हैं, उन्हें तथ्यों के साथ न्यायालय में जाना चाहिए। लेकिन उनका मकसद सिर्फ सुर्खिया बटोरकर बेसिरपैर के आरोप की कोशिश है। उन्होंने इस सारी बयानबाजी को कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष बनने की खींचतान का हिस्सा बताया।

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जो व्यक्ति सभी पार्टियों से घूम फिर चुका हो, जिस पर भ्रष्टाचार के कई संगीन मामले लंबित हों, जिसकी विश्वसनीयता जनता की नजर में पूरी तरह शून्य हो, उसके बेबुनियादी आरोपों को जनता और भाजपा गंभीरता से नहीं लेती है। फिर भी उन्हें अपने आरोपों में थोड़ी भी सच्चाई लगती तो वे मीडिया में चर्चा के बजाय जांच एजेंसियों या न्यायालय के समक्ष जाते। उनका यह सब आरोपों का ड्रामा सिर्फ और सिर्फ अपने भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने, अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने और सस्ती लोकप्रियता की खातिर है।

Related posts

लच्छीवाला टोल पर ट्रक ने कार को बुरी तरह पिचका दिया

prabhatchingari

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा मंच, 8 मार्च को ‘डून ग्लैम गर्ल’ प्रतियोगिता

cradmin

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार : 10 दिनों में 7.65 लाख लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ*

cradmin

डीपीआईआईटी और विंज़ो ने भारत के इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट सिस्‍टम को बढ़ावा देने के लिए एमओयू किया

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में किया प्रतिभाग

prabhatchingari

भू धंसाव प्रभावित नगर वासियों ने विस्थापन के नाम पर नगर से बाहर बसने से साफ इनकार कर दिया

prabhatchingari

Leave a Comment