Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार : 10 दिनों में 7.65 लाख लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ*

 

 

देहरादून : 17 सितम्बर से लेकर महात्मा गांधी के जन्मदिन (02 अक्टूबर) तक उत्तराखंड में ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान स्वास्थ्य की एक नई संस्कृति गढ़ रहा है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि एक जनआंदोलन बन चुका है, जिसमें हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आंकड़ों के अनुसार, महज दस दिनों में 7.65 लाख से अधिक लोग विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।

 

*सभी जिलों में तेज़ी से आगे बढ़ा अभियान*

उत्तराखंड के सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविरों के ज़रिये अधिक से अधिक नागरिकों तक जांच, उपचार और परामर्श की सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। 17 से 26 सितम्बर तक आयोजित शिविरों में कुल 7,65,403 लाभार्थी पंजीकृत हुए हैं।

 

*गैर-संचारी रोगों की व्यापक स्क्रीनिंग*

स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 3,58,513 लोगों की हाई ब्लड प्रेशर जांच, 3,37,021 लोगों की डायबिटीज जांच और 3,15,530 लोगों की कैंसर (मुख, सर्वाइकल व ब्रेस्ट) जांच की गई। ग्रामीण और शहरी—दोनों क्षेत्रों के नागरिक इन सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

 

*मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को नई गति*

गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच में 66,051 महिलाओं को लाभ मिला है। 1,31,990 महिलाओं की एनीमिया जांच की गई। साथ ही बच्चों को 1,12,229 टीकों की डोज दी गई, जिससे मातृ-शिशु स्वास्थ्य और मजबूत हुआ।

 

*टीबी और सिकल सेल रोग की रोकथाम पर जोर*

टीबी स्क्रीनिंग के तहत 85,368 लोगों की जांच की गई और 4,938 निक्षय मित्र रजिस्टर्ड हुए। सिकल सेल जांच में 140 लोग शामिल हुए और 23 सिकल सेल कार्ड वितरित किए गए।

 

*परामर्श और अन्य सेवाएं*

विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में 4,15,055 लोगों को परामर्श प्रदान किया गया। आयुष्मान भारत पीएम-जय कार्ड के तहत 9,436 कार्ड जारी किए गए।

 

*ई-रक्तकोश में उल्लेखनीय उपलब्धि*

रक्तदान पंजीकरण में 54,922 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया और 7,734 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

 

*केंद्रीय व निजी संस्थानों का सहयोग*

स्वास्थ्य शिविरों में केंद्रीय सरकारी संस्थान, मेडिकल कॉलेज और निजी संगठन भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। अब तक 4,904 लोगों को इन संस्थानों द्वारा जांच और परामर्श सेवाएं दी गई हैं।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से महात्मा गांधी के जन्मदिन तक चल रहे ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को नई ऊंचाई दी है। हमारी सरकार का संकल्प है कि हर महिला, हर परिवार तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं। यह अभियान महिलाओं की सेहत को सशक्त बनाकर पूरे परिवार को मजबूत करेगा।

 

*स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बयान*

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा इस अभियान के माध्यम से लाखों लोगों तक जांच, उपचार और परामर्श की सुविधाएं पहुंचाई गई हैं। विभाग ने गैर-संचारी रोगों, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया है। हम चाहेंगे कि अधिक से अधिक लोग इन शिविरों में पहुंचकर लाभ उठाएं और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनें।

 

*जनता से अपील*

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने नज़दीकी शिविरों में पहुंचकर निःशुल्क जांच व परामर्श सेवाओं का लाभ लें और परिवार व समाज के स्वास्थ्य को सशक्त बनाने में सहयोग करें। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 02 अक्टूबर तक यह अभियान और व्यापक रूप लेगा, जिसमें अधिक शिविर, मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयां और महिला स्वास्थ्य पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे।

Related posts

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

cradmin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तराखंड भवन व अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया

prabhatchingari

श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने से सरकार गदगद

cradmin

स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ है एक्स-रे तकनीशियनः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

जियो और जीने दो” का संदेश देता जैन समाज : मुख्यमंत्री धामी

cradmin

9 वर्षीय बालिका की विधवा माँ को प्रताड़ित कर रही बीमा कंपनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

cradmin

Leave a Comment