Prabhat Chingari
शिक्षा

विद्यालय हितों के लिए तत्पर रहूंगा : चंद्रशेखर नौटियाल

देहरादून /नैनबाग ( शिवांश कुंवर) सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में नवनियुक्त प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नौटियाल ने पदभार ग्रहण किया
चंद्रशेखर नौटियाल ने एक शिक्षक के रूप में अपनी जीवन शुरुआत पहले प्राइवेट विद्यालय व और अशासकीय विद्यालय में पूरी निष्ठा के साथ सेवा दी, वर्ष 2004 में लोक सेवा आयोग द्वारा सरकारी विद्यालय में तैनाती के बाद विभिन्न विद्यालय में शिक्षक का दायित्व निभाया,
नव नियुक्त प्रधानाचार्य ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण व छात्र-छात्राओं के विकास के लिए एक जूटता के साथ शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने में काम किया जाएगा, उन्होंने कहा कि विद्यालय में एक सेवक के रूप में पूरी ऊर्जा निष्ठा व समर्पण भाव के साथ सदैव तत्पर रहूंगा व समस्त विद्यालय परिवार को सेवा भाव लग्न के साथ शिक्षा की इस मुहिम को आगे बढ़ाने में कार्य करेंगे हम सब का दायित्व होगा
पदभार ग्रहण के बाद आम जनमानस से विद्यालय हितों में सहयोग की अपील की इस मौके पर नवनियुक्त प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नोटियाल, अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रदीप पंवार, एमसी अध्यक्ष गंभीर सिंह पंवार, गंभीर सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, सुभाष सेमवाल, मनोज नेगी, अतुल कुमार, यशवीर रावत महावीर सिंह चौहान, कैलाश सिंह रावत,विपिन सकलानी, मोनिका नेगी, शमदाद खान, प्रमिला चौहान, आदि उपस्थित रहे,

Related posts

मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया रेल सेफ्टी काउंसिल (एआईआरएससी) के बीच रेल सुरक्षा और तकनीक में वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

cradmin

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में ग्रेजुएशन डे, नन्हें कदम बढ़े नई उड़ान की ओर

cradmin

राजकीय विद्यालयों में 80 हजार छात्र-छात्राओं ने लिया दाखिला

prabhatchingari

जिला प्रशासन ने पीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थीयों को एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र के समीप आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की

cradmin

रिलैक्सो ने किया उत्तराखंड में 24 और सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के लिए एमओयू साइन

cradmin

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

cradmin

Leave a Comment