Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास; समर्पित विकास की ओर अग्रसर अपना शहर दून।

 

देहरादून , जिलाधिकारी सविन बसंल के प्रयासों से देहरादून में आज कई योजनाएं धरातल पर उतर रही है और समस्याओं का तत्परता और समय से समाधान होने से आम जनता को राहत मिल रही है। जिलाधिकारी की पहल पर राजधानी देहरादून को सुंदर और पौराणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से संवारने के लिए अभिनव कार्य किए जा रहे है। इसमें देहरादून स्थित साई मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम चौक का पहाड़ी शैली में सौन्दर्यीकरण का काम अब अंतिमचरण में है। जिसके अंतर्गत राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाती हुई कलाओं के माध्यम से चौराहे के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। राजधानी देहरादून में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में जिलाधिकारी हर स्तर के कार्यों को धरातल पर उतार रहे है। मा0 मुख्यमंत्री की प्ररेणा से जिला प्रशासन निरंतर शहर में सुधारीकरण कार्यों हेतु प्रयासरत् है।
मा0 सीएम की परिकल्पना से जिला प्रशासन शहर में यातायात प्रबंधन के साथ; कुठालगट एवं साई मंदिर पर नई स्लिप रोड कार्य रांउड अबाउट के साथ ही चौक चौराहें को पारंपरिक शैली में निर्मित, विकसित, विस्तारित कर किए जा रहे हैं, जिनका कार्य अंतिम चरण में है।
शहर में नव निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्याे के लिए जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट से 10 करोड़ की धनराशि का प्राविधान किया है। इसके साथ ही लोक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर, और धार्मिक स्थलों की कलाकृतियों के साथ राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भी चौराहों और मुख्य मार्गों पर प्रदर्शित कराया जा रहा है, ताकि देहरादून आने वाले पर्यटकों को यहां की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिल सके।
राजधानी देहरादून में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्व है।

डीएम के निर्देश पर देहरादून के 11 प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट लगाने पूर्ण हो गया है, जिसके अन्तर्गत महाराणा प्रताप चौेक, नालपानी चौेक, मोथोरावाला, आईटी पार्क, टांस्पोर्टनगर में लाईट लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है तथा प्रेमनगर चौक, सुधोवाला चौक, रांगड़वाला, धूलकोट तिराहा, सेलाकुई बाजार तिराहा, डाकपत्थर तिराहा में जल्द कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिलाधिकारी के प्रयासों से शहर में 05 वर्षों में प्रथम बार प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरे भी इंटीग्रेट करवाए जा चुके है। जिससे सड़को पर सुरक्षित यातायात की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, देहरादून

Related posts

मंत्रिमंडल के अहम फैसले: नशा मुक्ति, श्रमिक कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

cradmin

अपराधियों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

cradmin

ऊर्जा निगम का कारनामा, एक रात में 20 हजार माफ

prabhatchingari

अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएँ गिरफ्तार

cradmin

सोनप्रयाग में भूस्खलन: एनडीआरएफ ने 2800 से अधिक तीर्थयात्रियों को बचाया…

cradmin

श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हुआ जिनेंद्र आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

cradmin

Leave a Comment