Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

भविष्य की जरूरत दृष्टिगत रखते हुए सेटेलाइट पार्किंग की दिशा में बढ़ रहे कदम : डीएम

मसूरी की व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे डीएम सविन बंसल तलासी संभावना।

देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मसूरी में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर संयुक्त निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने भविष्य की जरूरत दृष्टिगत रखते हुए सेटेलाइट पार्किंग की दिशा में कार्य योजना पर कार्य करने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मॉल रोड पर निर्धारित समय पर ही वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जाए इसके लिए एसडीएम मसूरी को दिए समय सारणी निर्धारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शटल सेवा संचालन हेतु प्रभावी कार्यवाही करें, शटल सेवा के लिए निर्धारित चार्ज रखें, गैप फंडिंग प्रशासन द्वारा की जाएगी। टैक्सी यूनियन वाले भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। डीएम ने किंग्रेग पार्किंग का निरीक्षण किया , डीएम ने एक सफ्ताह के भीतर पार्किंग व्यवस्था सुचारू करने तथा शौचालय बनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने हाथीपांव रोड पर निरीक्षण के पार्किंग की संभावना देखी, प्रभावी प्लान तैयार करने के निर्देश।
डीएम ने नगर निकाय के अधिकारियों को टोल पर पीओएस मशीन, गोल्फ कार्ड लगाने के निर्देश।
डीएम ने पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाए, नहीं होगी धन की कमी डीएम ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश। साथ ही यातायात में सुधार हेतु उपकरण आदि की मांग के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसडीएम मसूरी अनामिका, एसएसपी यातायात मुकेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी अनुज कुमार, अधि अभि लोनिवि जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, आरटीओ शैलेश तिवारी आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

20 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति मंजूर,मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र मिलेंगे

prabhatchingari

गोपेश्वर महाविद्यालय में मनाया गया गढ़वाली मातृभाषा दिवस

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग को ‘’भारत के विजनरी सीएफओ’’  पुरस्कार से सम्मानित

prabhatchingari

भारतीय मानकों के प्रति जागरूकता हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के साथ कार्यशाला का सफल आयोजन

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के नेतृत्व में उत्तराखंड के छात्रों को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता 2025 में सम्मानित किया गया

cradmin

वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, राजमार्ग व रेल मार्ग बाधित

cradmin

Leave a Comment