Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

तीर्थनगरी में विदेशी पर्यटकों की चहल-कदमी हुई शुरू

मौसम में परिवर्तन होते ही लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों की चहलकदमी शुरू हो गई। है। इससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। विदेशी सैलानी यहां योग, पंचकर्म आदि का आनंद लेते हैं। इस समय विदेशी मेहमानों को रिझाने के लिए व्यापारी अपनी दुकानों में उनकी पंसद का सामान रखने शुरू कर दिए हैं।

मई, जून, जुलाई, अगस्त करीब चार महीने विदेशी इन स्थानों को छोड़ हिमाचल और गोवा की ओर रुख करते हैं। मौसम में हल्की ठंड शुरू होने के बाद अब विदेशी मेहमानों का इन क्षेत्रों में आना शुरू हो गया है। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकी रेती और तपोवन क्षेत्र के मुख्य बाजार और गंगा घाट पर इनकी चहलकदमी नजर आने लगी है।

वर्ष 2020-21 में कोरोनाकाल के कारण विदेशी मेहमान स्वदेश लौट गए थे विदेशी पर्यटकों पर निर्भर व्यापारियों का कारोबार ठप हो गया था। अब थोड़ी राह मिलने से विदेशी मेहमानों की आवाजाही शुरू हो गई है। हल्की ठंड भी शुरू हो गई है। अक्तूबर से लेकर अप्रैल तक इनकी आवाजाही ऐसे ही बनी रहेगी।

Related posts

शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में वामन द्वादशी मेले की धूम रही

prabhatchingari

श्री कृष्ण जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

prabhatchingari

श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 10 मई को खुलेंगे

prabhatchingari

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जागेश्वर धाम में पूजन-अर्चन…

cradmin

धर्म की ओर उन्मुख होने के लिए चातुर्मास एक प्रभावी माध्यम: आचार्य सौरभसागर महाराज

cradmin

कैंचीधाम बायपास हर हाल में 15 जून तक हो जाए यातायात शुरू। महाराज

cradmin

Leave a Comment