Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीव्यापार

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान – सीएम ने किया “हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स” का शुभारंभ

 

 

देहरादून।

महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन की दिशा में जिला प्रशासन देहरादून की अभिनव पहल “हिलांस आउटलेट” रविवार को जनमानस को समर्पित की गई। माननीय मुख्यमंत्री ने घण्टाघर क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए निर्मित 4 अत्याधुनिक हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स का लोकार्पण किया।

 

इसके साथ ही जनपद में कलेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी और आईएसबीटी परिसर में स्थापित हिलांस कैंटीनों का उद्घाटन भी किया गया। इन कैंटीनों के माध्यम से आम जनता को गुणवत्तापूर्ण व सस्ती वस्तुएँ उपलब्ध होंगी, साथ ही राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता का सशक्त अवसर मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल मातृशक्ति के उत्थान के साथ-साथ उत्तराखण्ड के पारंपरिक एवं जैविक उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध कराएगी। सरकार का लक्ष्य है कि महिला शक्ति को आत्मनिर्भर बनाकर स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई जाए।

 

 

 

 

Related posts

विधानसभा भवन में Titan Eye+ के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

cradmin

जल्द कराए जाएं मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस

prabhatchingari

भू-कानून लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में भराड़ीसैंण में हुई अहम बैठक

prabhatchingari

विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ पीआरएसआई राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य समापन

cradmin

चमोली में बर्फबारी की आशंका, एडीएम ने विभागों को समय रहते ठोस तैयारियों के निर्देश

cradmin

ग्राफिक एरा में मनाया विश्व मधुमक्खी दिवस

prabhatchingari

Leave a Comment