Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना हुई जारी

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्र संघ चुनाव 2025 हेतु अधिसूचना जारी हो गयी है। प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि कुल छः पदों पर छात्र संघ निर्वाचन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ जगमोहन सिंह नेगी ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पदों के लिए प्रत्यक्ष रूप से चुनाव किया जाएगा। छात्र संघ चुनाव में इस बार कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव का पद छात्राओं हेतु आरक्षित किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि चुनाव हेतु 22 सितंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री, 23 सितंबर को नामांकन, 24 सितंबर को नाम वापसी, नामांकन प्रपत्रों की जांच एवं वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 27 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के पश्चात् विजयी प्रत्याशियों की घोषणा एवं शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।

इससे पूर्व प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल की अध्यक्षता में संभावित छात्र प्रत्याशियों के मध्य एक बैठक आयोजित की गई जिसमें प्राचार्य ने बताया कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आलोक में ही छात्रसंघ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

Related posts

युवती की नृशंस हत्या मामले में SIT की त्वरित कार्रवाई, अभियुक्त के विरुद्ध तीन दिन में चार्जशीट दाखिल

cradmin

24 घंटे में चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने 3 अभियुक्त दबोचे

cradmin

विकसित उत्तराखण्ड संकल्प को गति: पंचायतीराज विभाग व आईआईएम काशीपुर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

cradmin

चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटी पुलिस, एडीजी ने वरिष्ठ अधिकारियों व जिले के कप्तानों को दिए निर्देश……

prabhatchingari

एस.एस. जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत कैम्पस को 5 करोड़ जारी

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मरीज को एवीईआईआर लीडलेस पेसमेकर लगा जो अपनी तरह का पहला डुअल चैंबर लीडलेस पेसिंग सिस्टम, जानकर रह जाएंगे हैरान

prabhatchingari

Leave a Comment