Prabhat Chingari
उत्तराखंड

शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय को पुष्पांजलि अर्पित कर परिवारजनों को दी सांत्वना।*

देहरादून, प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून के जैंतनवाला निवासी शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के निजी आवास पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद अभिमन्यु राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शौक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी ओर ढांढस बंधाया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद के परिवारजनों को राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा जो भी स्कूल या मार्ग का नाम शहीद के नाम पर रखने का सुझाव मिलेगा, सरकार उस दिशा में कार्य करेगी।
गौरतलब है कि स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय 04 दिसम्बर 2023 को भारतीय सेना के एक प्रशिक्षु पायलट को प्रशिक्षण देते समय एक हवाई दुर्घटना में शहीद हो गए थे। ज्ञात हो कि शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के पिता अमिताभ राय भी वायु सेना में ग्रुप कैप्टन से रिटायर्ड हैं।
इस दौरान शहीद की मां चित्रलेखा राय, पत्नी अक्षिता राय, मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, वंदना बिष्ट, आशीष शर्मा, अंकुश अग्रवाल, कैप्टन परमवीर, योगेन्द्र चौहान, उज्ज्वल, नैन सिंह पवार, जलील, ग्राम प्रधान सागर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के लिये किया जागरूक

prabhatchingari

टौंस-यमुना घाटी की लोक परंपराओं का भव्य प्रदर्शन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

cradmin

देश की एकता-अखंडता के लिए कांग्रेस के बलिदान अतुलनीय: करन माहरा

cradmin

*मंत्री गणेश जोशी से मसूरी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात।

prabhatchingari

एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के शोधकर्ताओं ने भारत के क्लीन एनर्जी मिशन को बढ़ावा देने के लिए, लिक्विड हाइड्रोजन के सुरक्षित परिवहन का नया तरीका खोज निकाला

cradmin

5वीं उत्तराखंड युवा विधानसभा शुरू : धन सिंह रावत ने किया शुभारम्भ

prabhatchingari

Leave a Comment