Prabhat Chingari
उत्तराखंड

विश्व के सैन्य इतिहास में मील का पत्थर है ऑपरेशन सिंदूर : रेखा आर्या

*कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में सोमेश्वर में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा*

सोमेश्वर/अल्मोड़ा, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में यह यात्रा उनके सोमेश्वर आवास से शुरु होकर आजाद हिंद फौज के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हुकम सिंह बोरा के स्मृति स्मारक तक निकाली गई।

इस अवसर को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी दुनिया के सैन्य इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पहला देश है जिसनें एक परमाणु हथियार रखने वाले दुश्मन देश में 100 किलोमीटर अंदर तक जाकर आतंकवादी ठिकानों को इतनी सटीकता से निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की यह बहुत बड़ी सफलता है और इस पर हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने पूरी दुनिया को संदेश दे दिया है कि हम आतंकवाद को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और जो भी आतंकी हमारे देश की बहन बेटियों के सिंदूर को उजाड़ने का कुत्सित प्रयास करेगा, हमारी सेनाएं उसे घर में घुसकर मिट्टी में मिला देंगी।

यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए और रास्ते में लोगों ने फूल बरसा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, गणेश जलाल, दीपक सिंह बोरा, हरीश परिहार, भुवन जोशी, राजेंद्र, अंजलि जोशी, पुष्कर मेहता, खड़क सिंह नेगी, राजेंद्र पांडे, नवीन चंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में बागेश्वर-सोमेश्वर-द्वाराहट -रानीखेत मोटर मार्ग के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य बिन्ता-सोमेश्वर-गिरीछीना प्रभाग के 30 km से 34 km और 45 से 48 km तक किया जाना है और इसकी अनुमानित लागत लगभग 189.22 लाख रुपए रहेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुगमता रहे।
*

Related posts

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी को तय होगी।

cradmin

यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक कल ऋषिकेश में

prabhatchingari

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में चल रही अनिमितताओं के ख़िलाफ़ डी.एम को दिया ज्ञापन

prabhatchingari

विरासत महोत्सव : विरासत साधना में डांस परफॉर्मेंस से भक्तिमय हुई महफ़िल 

cradmin

सवाड़ का ‘अमर शहीद सैनिक मेला’ राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा

cradmin

ध्यान और सजगता है जीवन की कुंजी ग्राफिक एरा में तनाव मुक्ति पर कार्यशाला

cradmin

Leave a Comment