Prabhat Chingari
उत्तराखंड

इंडस टावर्स के वृक्षारोपण से चमोली में जलवायु संरक्षण व ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा

देहरादून/चमोली। इंडस टावर्स लिमिटेड ने सस्टेनेबल ग्रीन इनिशिएटिव फाउंडेशन (एसजीआईएफ) के सहयोग से चमोली जिले में जलवायु संरक्षण और ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय पहल की है। कार्यक्रम के तहत 1620 छोटे एवं सीमांत किसानों के खेतों में 65 हजार फलदार पौधों का रोपण किया गया।

नंदानगर ब्लॉक के सुदूर हिमालयी क्षेत्रों में संचालित यह पहल इंडस टावर्स के सीएसआर कार्यक्रम ‘प्रगति’ के अंतर्गत भारत सरकार के नेशनल एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज और ग्रीन इंडिया मिशन के अनुरूप है। इसका उद्देश्य मृदा अपरदन को रोकना, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना और किसानों को स्थायी आय के साधन उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, विधायक भूपाल राम टम्टा (थराली), विधायक लखपत सिंह बुटोला (बदरीनाथ), जिला कृषि अधिकारी जे.पी. तिवारी एवं जिला बागवानी अधिकारी नितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

इंडस टावर्स के सीओओ तेजिन्दर कालरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण प्रगति को साथ लेकर चलना कंपनी की प्राथमिकता है। वैज्ञानिक वृक्षारोपण, सामुदायिक सहभागिता और किसानों को प्रशिक्षण देकर चमोली में सकारात्मक बदलाव लाया गया है।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘हर घर 5 पेड़’ पहल के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा गया। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए सोलर इलेक्ट्रिक व नायलॉन फेंसिंग की व्यवस्था की गई। कृषि विभाग के सहयोग से मिट्टी परीक्षण, किसान प्रशिक्षण और स्कूली बच्चों के लिए पर्यावरण जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए।

Related posts

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में घना कोहरा

cradmin

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस भारत को दे रहा अधिक स्मार्ट और प्रासंगिक स्वास्थ्य बीमा समाधान

cradmin

जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा’— मुख्यमंत्री धामी

cradmin

मेगा करियर काउंसलिंग 18 को ग्राफिक एरा में

prabhatchingari

श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के प्रहरी बने एसडीआरएफ के जवान

prabhatchingari

नशे के सौदागर सलाखों के पीछे, अल्टो कार से मिली भारी मात्रा में चरस

cradmin

Leave a Comment