---Advertisement---

PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा…

By: prabhatchingari

On: Wednesday, June 5, 2024 7:39 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

दिल्ली :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लोकसभा भंग करने की सिफारिश करते हुए अपना और अन्य मंत्रियों का इस्तीफा सौंपा। जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया। साथ ही राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी से अगली सरकार के गठन तक बतौर कार्यकारी प्रधानमंत्री संभालने की अपील की। जिम्मेदारी
8 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
सूत्रों के अनुसार, 7 जून को संसदीय दल की बैठक होगी और अगले दिन यानी 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
गठबंधन की होगी देश की अगली सरकार
लोकसभा चुनाव के नतीजों का एलान हो चुका है और 543 लोकसभा सीटों में से 240 सीटों पर भाजपा और 99 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को 292 और कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। नतीजों से स्पष्ट है कि देश में अगली सरकार गठबंधन की होगी। सरकार गठन को लेकर बुधवार को एनडीए की बैठक होगी। वहीं विपक्षी गठबंधन भी आज बैठक करेगा। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, लेकिन इस बार भाजपा को सरकार चलाने के लिए सहयोगी पार्टियों के समर्थन की जरूरत है। खासकर जदयू और तेदेपा का समर्थन जरूरी होगा।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment