Prabhat Chingari
उत्तराखंड

अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से एनटीपीसी साइट श्रमिकों में मची अफरातफरी

*चमोली जिले में अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से एनटीपीसी साइट श्रमिकों में मची अफरातफरी*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखंड के चमोली जिले में एनटीपीसी की निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की हेलंग स्थित पावर हाउस साइट पर सोमवार को अचानक अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे वहां बनाए गए कच्चे तटबंध बह गए और एक दर्जन से अधिक श्रमिकों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। नदी का जलस्तर बढ़ने से सुरक्षा निर्माण कार्यों के साथ ही संबंधित कंपनी की मशीनों व अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है। नदी के जलस्तर में वृद्धि सीमांत नीती व माणा घाटी में वर्षा होने के कारण हुई।
520 मेगावाट की निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के हेलंग अणिमठ पावर हाउस के ठीक नीचे अलकनंदा नदी तट पर एनटीपीसी सुरक्षा दीवार का निर्माण करा रही है। पावर हाउस के नीचे भू-कटाव न हो, इसके लिए कच्चे तटबंध भी बनाए गए हैं। ताकि नदी के तेज बहाव से आरसीसी दीवार को नुकसान न हो।
सोमवार को सीमावर्ती नीती व माणा घाटी में वर्षा होने से अलकनंदा व धौलीगंगा का जलस्तर बढ़ गया। इससे परियोजना के कच्चे तटबंध बह गए और अलकनंदा तट की निर्माण साइट पर कंपनी की मशीन भी नदी में डूब गईं। हालांकि, जेसीबी पोकलैंड मशीनों को समय पर किनारे कर दिया गया था।
एनटीपीसी के प्रबंधक मानव संसाधन राजेंद्र जयाड़ा ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से कच्चे तटबंध बहे हैं। कंपनी की कुछ मशीन व अन्य सामान को भी क्षति पहुंची है। वहीं, चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। निर्माण कार्य में लगे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं।

Related posts

युद्धस्तर पर सड़क सुधारीकरण कार्य करें विभाग, 25 अक्टूबर तक सभी रोड़ ठीक करने की समय-सीमा निर्धारित

prabhatchingari

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मूडीज़ द्वारा एसक्यूएस2– “बहुत अच्छी संवहनीयता गुणवत्ता” रेटिंग

cradmin

जलवायु परिवर्तन संकट का सबसे बड़ा बोझ झेल रहे हैं बच्चे: सुमंता कर, सीईओ, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज इंडिया

prabhatchingari

आधी रात टेंट हाउस में लगी आग, कई फायर यूनिटों की मशक्कत से बुझी

cradmin

एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस अलर्ट मोड में, जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान

cradmin

पिपलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा सर्धालुओं का हुजूम आकर्षक का केंद्र रहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का घोष वादन…..

prabhatchingari

Leave a Comment