Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आरएसएस कार्यकर्ता देंगे दूनवासियों को अयोध्या आने का निमंत्रण

देहरादून। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत कलश को साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम के उपरांत बुधवार को तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय में प्रांत प्रचारक शैलेंद्र सिंह और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी के सुपुर्द किया गया। जिस प्रकार राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कमान संभाली थी। उसी प्रकार संघ के स्वयं सेवक प्रत्येक घरों में जाकर रामभक्त दून वासियों को अयोध्या जी में श्री राम मंदिर के दर्शनार्थ निमंत्रण व हर घर में पूजित अक्षत पहुंचाने का कार्य संघ संरचना से करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ संगठन की सभी इकाईयां आयाम बनकर काम करेंगे। मौके पर कार्यकर्ताओं ने राममंदिर आंदोलन से संबंधित स्मृतियां साझा कर जय श्री राम के उद्घोष लगाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवीण जैन, प्रदेश पदाधिकारी दशरथ, महानगर कारवाह दक्षिण महेंद्र कुमार, बजरंग दल प्रांत पदाधिकारी विकास वर्मा, महानगर अध्यक्ष नवीन गुप्ता,आशीष बलूनी, विहिप उपाध्यक्ष हरीश कोहली, राजेश सिंह व अन्य संघ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय मिलेट महोत्सव के उपलक्ष्य में एनसीसी के कैडेट्स ने बनाये मोटे अनाजों के ब्यंजन

prabhatchingari

कैबिनेट मंत्री ने बागेश्वर स्थित पार्टी कार्यालय में मनाया रक्षाबंधन, देश एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं*

prabhatchingari

दो दिवसीय उत्तराखंड़ इनोवेशन फेस्टिवल-2024 का दिसम्बर होगा आयोजन……

prabhatchingari

स्पिक मैके ने डॉ. नीना प्रसाद द्वारा मोहिनीअट्टम प्रदर्शन किया आयोजित

prabhatchingari

20 अप्रैल को आयोजित होगी संगीतमयी शाम ‘ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट’

prabhatchingari

टिहरी क्वीन्स ने पिथौरागढ़ हरिकेंस को हराकर किया अंकतालिका में कब्जा

cradmin

Leave a Comment