Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृतियात्रा

बद्रीनाथ धाम में दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ा जोर, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बद्रीनाथ धाम में श्राद्ध पक्ष से द्वितीय चरण की यात्रा का आरंभ माना जाता है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग पितरों का तर्पण और पिंडदान कराने ब्रह्मकपाल तीर्थ पहुंचते हैं। इसके बाद से धाम में आने वाले यात्रियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगता है। इस साल भी श्राद्धपक्ष शुरू होते ही श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा है।
ब्रह्मकपाल के तीर्थपुरोहितों का कहना है कि इस बार बरसात में हुई टूटफूट का असर यात्रा पर दिखाई दे रहा है। पिछले साल श्राद्ध पक्ष के दौरान हर दिन एक हजार से अधिक श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण करवाने आए थे। इस साल अब तक कम लोग ही पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।
वहीं चमोली पुलिस ने श्री बद्रीनाथ धाम में यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी के साथ कमर कस ली है। मानसून अब विदाई की ओर है और आसमान साफ होते ही चारधाम यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव – श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।
आज धाम परिसर में पुलिस प्रशासन, मंदिर समिति, नगर पंचायत और अन्य विभागों ने मिलकर एक सामूहिक मंथन किया, ताकि इस चरण की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक बनाई जा सके।
पुलिस की ओर से यात्रा मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के बेहतर संचालन पर अपने सुझाव दिए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा का दूसरा चरण पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु–हित में संपन्न कराया जाएगा।

Related posts

शिवमन्दिर के पास मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

prabhatchingari

पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग द्वारा थाना गैरसैंण का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर अधीनस्थ कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

prabhatchingari

धामी के औचक निरीक्षण का असर, आईएसबीटी की बदली तस्वीर

cradmin

एसजीआरआर के छात्र-छात्राएं बोले नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, गूंजी गूंज

cradmin

उत्तरकाशी में ऐतिहासिक माघ मेले का विधिवत शुभारंभ

cradmin

घर में चोरी का खुलासा: किरायेदार महिला और नाबालिग बेटा गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment