Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीशिक्षा

ग्राफिक एरा में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन: ‘पंच प्लस’ टीम रही अव्वल

 

देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित 36 घंटे की स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन प्रतियोगिता में ‘अयुरसूत्रः पंचकर्म रोगी प्रबंधन’ श्रेणी में भिवराबाई सावंत कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च की टीम पंच प्लस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने इस हैकाथॉन में हिस्सा लिया। प्रतिभागी टीमों ने आयुष एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों के लिए तकनीकी समाधान विकसित किए।

अयुरसूत्रः पंचकर्म रोगी प्रबंधन श्रेणी में टीम पंच प्लस विजेता रही।
क्लाउड आधारित न्यूट्रिएंट एनालिसिस फॉर आयुर्वेद डायटीशियन श्रेणी में एबीईएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम लेक्स कॉर्प्स श्रेष्ठ घोषित हुई।

नमस्ते और ICD-11 API इंटीग्रेशन श्रेणी में वीआईटी की टीम कोडवैद्यस् और इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की टीम पैसेंजर्स संयुक्त विजेता बने।
वहीं ब्लॉकचेन आधारित बॉटनिकल ट्रेसबिलिटी सिस्टम श्रेणी में नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम नाइट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

सभी विजेता टीमों को मेडल व 1,50,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस हैकाथॉन का संयुक्त आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और एआईसीटीई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, एआईसीटीई प्रतिनिधि  प्रताप सनप, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के सीईओ  सुजीत एरनेझथ, नोडल ऑफिसर डा. बृजेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विधि काप्रूवान ने किया।

Related posts

नुणाई मेला: जौनसारी संस्कृति का जीवंत उत्सव

cradmin

तेज हवाओ के साथ झमाझम बारिस ने दी गर्मी से राहत, दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज।

prabhatchingari

गौरव सैनानी एसोसिएशन ने वीर नारियों व अवार्ड से सम्मानित पूर्व सैनिकों को अपने 8 वे स्थापना दिवस पर किया सम्मानित

prabhatchingari

सिंचाई मंत्री महाराज ने योगी से परिसम्पत्तियों के हस्तान्तरण के शानादेश करने का किया अनुरोध

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में ’तेजस्विनी’ और ’मौली’ का जोरदार स्वागत

prabhatchingari

त्रियुगीनारायण को वैदिक पर्यटन विलेज के रूप में घोषित किया जाए: पर्यटन मंत्री महाराज

cradmin

Leave a Comment