Prabhat Chingari
अपराध

एसएसबी ने बनबसा सीमा पर दो लोगों को 40 कारतूस के साथ पकड़ा

देहरादून/बनबसा।/. सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की 57वीं वाहिनी को एक बड़ी सफलता मिली है। सीमा चैकी बनबसा में तैनात एसएसबी के जवानों ने दो लोगों को अवैध सामान और 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक व्यक्ति उत्तराखंड विधानसभा सदस्य का भाई बताया जा रहा है।शुक्रवार को एसएसबी के सहायक कमांडेंट की अध्यक्षता में सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भारत से नेपाल को जा रहे दो व्यक्तियों के संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके सामानों की गहनता के साथ जांच की गई। जांच में अवैध सामानों के साथ 7.65 एमएम के अवैध 40 कारतूस बरामद किए गए हैं।आरोपी अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र पुत्र शेर राम और नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल पुत्र चंद्र दत्त को गिरता किया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए दोनों व्यक्तियों को जब्त किए गए सामानों के साथ स्थानीय थाना बनबसा के सुपुर्द किया गया। कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि वह इस प्रकार के अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

Related posts

दून पुलिस ने पकड़ा स्मैक तस्कर

cradmin

डीजीपी के निर्देश पर उत्तराखंड में सघन सत्यापन अभियान प्रारंभ

cradmin

चुनाव में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

cradmin

दून में छात्र गुटबाजी पर सख्ती, एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश

cradmin

सिडकुल में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

cradmin

सर्किल बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित…

cradmin

Leave a Comment