Prabhat Chingari
उत्तराखंड

एसएसपी दून की रणनीति और टीमवर्क का कमाल — राजधानी में बड़े आयोजनों के दौरान नहीं बिगड़ा यातायात संतुलन

 

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की अद्वितीय नेतृत्व क्षमता और अचूक रणनीति का असर एक बार फिर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। बीते नौ दिनों के दौरान दून पुलिस ने जहां विधानसभा के विशेष सत्र की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभाला, वहीं महामहिम राष्ट्रपति भारत, मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार के भ्रमण कार्यक्रम तथा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आयोजित भव्य रैतिक परेड जैसे बड़े आयोजनों को भी पूर्ण कुशलता के साथ सम्पन्न कराया।

 

राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अंतर्गत एफआरआई में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार के आगमन पर उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों और अन्य राज्यों से लगभग एक लाख लोग देहरादून पहुंचे। इन प्रतिभागियों को लेकर आईं 2800 से अधिक बसें तथा 1200 से अधिक अन्य छोटे-बड़े वाहन जनपद की सीमाओं में पहुंचे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों व वाहनों की सुरक्षित व सुव्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिसे एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में दून पुलिस ने अत्यंत दक्षता और समन्वय के साथ पूरा किया।

 

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हेतु बनाई गई सटीक व व्यवहारिक रणनीति का प्रभाव धरातल पर साफ नजर आया। चार हजार से अधिक छोटे और बड़े वाहनों के एक साथ आगमन के बावजूद शहर के मुख्य मार्गों पर न तो यातायात दबाव देखा गया और न ही जाम की कोई स्थिति उत्पन्न हुई।

 

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों ने निरंतर सतर्कता, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए राजधानी की छवि को बनाए रखा। इन आयोजनों की निर्बाध सफलता ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि दून पुलिस हर चुनौती का सामना व्यावसायिक दक्षता व सामरिक सूझबूझ के साथ करने में सक्षम है।

 

 

Related posts

विरासत महोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चों ने सीखे मिट्टी के बर्तन,पतंग व अन्य क्राफ्ट आइटम बनाने की विधि 

cradmin

चोपता में सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित,

prabhatchingari

एसजीआरआर बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’

cradmin

ग्राफिक एरा की अचीवर्स मीट में 435 छात्र- छात्राएं सम्मानित

prabhatchingari

उत्तराखंड रजत जयंती पर देहरादून में गूंजेगी हंसी — ‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’ में जुटेंगे देश के कॉमेडी स्टार्स

cradmin

ऐतिहासिक पहल पर लगी मुहर, 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी के लिए चयन

prabhatchingari

Leave a Comment