Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

कोडिंग से समाधान खोज रहे छात्र-छात्राएं

देहरादून, ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं कोडिंग स्किल्स का उपयोग करके समाज की ज्वलंत समस्याओं के समाधान खोज रहे हैं। वे लगातार एक दिन और एक रात प्रोटोटाइप बनाकर अपनी प्रतिभा नुमायां करेंगे।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में हैक-ओ-होलिक नामक रोचक तकनीकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं की 110 टीमों को विभिन्न वर्गों में समस्याएं दी गई हैं। उन्हें 24 घंटों के अंदर एआई/ एमएल, आईओटी, वेब एप्लीकेशंस व अन्य तकनीकों की मदद से प्रोटोटाइप तैयार करने होंगे।
आज, कुलपति प्रो. राकेश कुमार शर्मा ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हैकथॉन प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं में टीम भावना, नवाचार व रचनात्मकता का विकास करती हैं। अपने आइडियाज को सच में बदलने का यह जोश छात्र-छात्राओं को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाएगा। ये कौशल उद्योग जगत में कामयाब हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया व इंटरनेट पर फर्जी तस्वीरों (डीप फेक) का पता लगाने वाला एआई मॉडल बना रहे हैं। इसके साथ ही वे वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म, आपदा आने पर रेस्क्यू में सहायता देने वाला सिस्टम, उपभोक्ताओं की पसंद के आधार पर तकनीक से जुड़ी खबरें देने वाला ऐप व इशारों पर आधारित आपातकालीन अलर्ट सिस्टम भी तैयार कर रहे हैं। प्रतियोगिता में विजय छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
हैक-ओ-होलिक प्रतियोगिता का आयोजन ग्राफिक एरा के कोडेव क्लब ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग से किया। समारोह में एचओडी डॉ. अनुपम सिंह के साथ शिक्षक सुशांत चमोली मौजूद रहे।

Related posts

युद्धस्तर पर सड़क सुधारीकरण कार्य करें विभाग, 25 अक्टूबर तक सभी रोड़ ठीक करने की समय-सीमा निर्धारित

prabhatchingari

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट, प्रशासन हुआ सतर्क

prabhatchingari

चमोली में प्रेस क्लब की तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

prabhatchingari

IFS डा. धकाते को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

prabhatchingari

विधायक बागेश्वर पार्वती दास ने नगर क्षेत्र में स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में की सफाई।

prabhatchingari

दून पुलिस हाई अलर्ट पर, वाहन रेंट/विक्रय प्रतिष्ठानों की सघन चेकिंग—लापरवाही पर होगी कार्रवाई

cradmin

Leave a Comment