Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

टीएचडीसीआईएल के ₹600 करोड़ के कॉरपोरेट बॉन्ड्स 23 जुलाई को होंगे बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध

ऋषिकेश, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) ने कॉरपोरेट बॉन्ड्स की सीरीज-XIII के तहत ₹600 करोड़ की बिडिंग प्रक्रिया 18 जुलाई को सफलतापूर्वक पूरी की। 7.45% वार्षिक कूपन दर पर तय इस इश्यू को 11 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला, जो निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है। यह बॉन्ड 23 जुलाई 2025 को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध होगा।

टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  आर. के. विश्नोई ने कहा कि इस सफलता से कंपनी के वित्तीय अनुशासन और निरंतर परिचालन प्रदर्शन में निवेशकों का दृढ़ विश्वास झलकता है। निदेशक (वित्त) एवं सीएफओ श्री सिपन कुमार गर्ग ने बताया कि ₹200 करोड़ के बेस साइज वाले इस इश्यू में ₹400 करोड़ का ग्रीन शू विकल्प जोड़ा गया था, जिससे कुल राशि ₹600 करोड़ बनी। बॉन्ड की अवधि 10 वर्ष रखी गई है।

बिडिंग के दौरान सीएफओ  गर्ग सहित वरिष्ठ अधिकारीगण और बीएसई की वरिष्ठ अधिकारी  हेमलता अग्रवाल भी मौजूद रहीं।

टीएचडीसीआईएल को इंडिया रेटिंग्स से “AA पॉजिटिव” और केयर रेटिंग्स से “AA स्टेबल” रेटिंग प्राप्त है। अब तक कंपनी ने कुल 13 बॉन्ड सीरीज के माध्यम से ₹10,442 करोड़ की धनराशि सफलतापूर्वक जुटाई है।

Related posts

राजराजेश्वरी मंदिर कुरुड़ का सौंदर्यीकरण और अनसूया देवी मंदिर मंडल में यात्री विश्राम गृह का निर्माण होगा

cradmin

प्रशासन की सख्ती के आगे झुके निजी स्कूल

cradmin

निदेशक कार्यालय में तोड़फोड़: 01 हिस्ट्रीशीटर सहित 4 गिरफ्तार

cradmin

पीवी सिंधु ने ‘नारी शक्ति’ का शुभारंभ किया – ईबीजी ग्रुप की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण की बड़ी पहल

cradmin

ग्राफिक एरा में नेट ज़ीरो उत्सर्जन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

cradmin

उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों का अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

cradmin

Leave a Comment