Prabhat Chingari
उत्तराखंड

रामलीला मंचन से आने वाली पीढिय़ों को मिलती है प्रेरणा-रेखा आर्या*

*कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने अपनी विधानसभा में कई क्षेत्रों में रामलीला मंचन में की शिरकत ,सभी से की भगवान राम के आदर्शो पर चलने की अपील*

*सोमेश्वर(अल्मोड़ा)*:आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने अपनी सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत मजखाली मंडल के तल्ला रियूनी और स्याही देवी मंडल के गवालाकोट में आयोजित रामलीला मंचन कार्यक्रम में शिरकत की।जहां उन्होंने इस दौरान सभी से भगवान श्री राम के जीवन व उनके आदर्शों से सीख लेते हुए एक बेहतर इंसान बनकर समाज के हित मे कार्य करने को कहा।

कहा कि हमें यूँ ही अपनी संस्कृति को बचाये रखने और उसकी समृद्धि के लिए कार्य करना चाहिए, आप सभी लोग यूँ ही भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करें। कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, उन्होंने जो मर्यादाएं स्थापित की है, उसे अपने जीवन में आधारित कर हमें अपने जीवन को आगे बढ़ाना चाहिए ताकि वह महान जीवन में एक बार फिर स्थापित हो सकें।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधी श्री भुवन जोशी जी,मजखाली मंडल अध्यक्ष श्री भूपाल परिहार जी,स्याही देवी मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र चिलवाल जी,जिला मंत्री श्री कन्नू शाह जी,मंडल उपाध्यक्ष श्री गणेश जलाल जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री धन सिंह रावत जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बिशन कनवाल जी,मेला कमेटी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह अधिकारी जी,सदस्य श्री हिम्मत सिंह अधिकारी जी,श्री कैलाश अधिकारी जी,श्री दिवान सिंह अधिकारी जी,श्रीमती शिवानी अधिकारी जी सहित रामलीला कमेटी के सदस्य और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Related posts

अवैध देशी तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार…

cradmin

उस्ताद अबीर हुसैन और पंडित मिथिलेश झा की जुगलबंदी से संगीतमय हुआ एसजीआरआरयू

prabhatchingari

विनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19: उत्तराखंड ने पांडिचेरी को हराया, आयुष और लक्ष्य बने स्टार

cradmin

रजत पदक जीतने वाली फुटबॉल टीम को किया सम्मानित…

prabhatchingari

जिला योजनाओं पर मुख्य विकास अधिकारी ने विभागवार समीक्षा बैठक

prabhatchingari

किराए में 7.4% की तिमाही वृद्धि, प्रमुख शहरों में किराया उपज बढ़कर 3.62%: मैजिकब्रिक्स

prabhatchingari

Leave a Comment