Prabhat Chingari
अपराध

नाबालिग को मुनि की रेती से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

गुमशुदा नाबालिग को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने थाना मुनि की रेती क्षेत्र से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
वादी द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग पर आकर सूचना दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री 18 सितंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और सभी प्रयासों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। प्रकरण नाबालिग और महिला से संबंधित होने के कारण कोतवाली पुलिस ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की तलाश हेतु तत्काल एक पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सैल की तकनीकी सहायता और तात्कालिक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच शुरू की गई। इसके साथ ही, पुलिस की टीम ने टैक्सी और अन्य वाहन चालकों से गहन पूछताछ की।
इस तरह के अथक प्रयासों से यह सुनिश्चित किया गया कि हर संभव रास्ते का अनुसरण किया जाए, पुलिस टीम की सुरागरसी पतारसी एवं कुशल जांच के परिणाम स्वरूप 21सितंबर को गुमशुदा नाबालिग को थाना मुनि की रेती क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में नाबालिग की गुमशुदगी राजस्व पुलिस क्षेत्र से संबंधित होने के कारण नाबालिग को नियमानुसार परिजनों की उपस्थिति में राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुत्री के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा चमोली पुलिस की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Related posts

प्रतिष्ठित स्कूल के बाहर अपहरण प्रयास की सूचना निराधार, स्कूल प्रबंधन ने किया खंडन

cradmin

थूक जिहाद पर सख्त देवभूमि में नहीं चलेगा कोई भी जिहाद-सीएम

prabhatchingari

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने पर युवक गिरफ्तार

cradmin

फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे दून में रह रहा बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, साथी महिला भी हिरासत में

cradmin

डीजीपी के निर्देश पर उत्तराखंड में सघन सत्यापन अभियान प्रारंभ

cradmin

मिलावटखोरी के खिलाफ चलेगा सघन अभियानः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

Leave a Comment