Prabhat Chingari
उत्तराखंड

संस्कार स्कूल के ईशान बिष्ट का सैनिक स्कूल व नवोदय विद्यालय में चयन होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई

*नगर क्षेत्र गौचर के संस्कार स्कूल के छात्र ईशान बिष्ट का चयन सैनिक स्कूल व नवोदय विद्यालय में होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
नगरपालिका क्षेत्र गौचर में संचालित संस्कार द स्कूल के छात्र पनाई गांव निवासी ईशान बिष्ट बिष्ट का चयन नवोदय विद्यालय में होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुऐ छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त करते हुऐ बधाई दी है ‌
संस्कार द स्कूल गौचर के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र बिष्ट ने बताया कि ईशान बिष्ट इससे पूर्व सैनिक स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका है। अब उसका चयन नवोदय विद्यालय के लिए भी हुआ है। पनाई गांव निवासी ईशान बिष्ट के पिता एक सामाजिक कार्यकर्ता व कृषक है जबकि माता श्रीमती रीता बिष्ट गृहणी हैं।
विद्यालय के चेयरमैन राजेश लिंगवाल ने छात्र की उपलब्धि पर खुशी जताते हुऐ कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र बिष्ट सहित शिक्षिका कविता कांडपाल, रेखा बिष्ट, पूनम रावत, रंजीत रावत तथा छात्र के माता पिता के सही मार्गदर्शन में ईशान बिष्ट ने उपलब्धि हासिल की है।
छात्र ईशान बिष्ट का नवोदय विद्यालय तथा सैनिक स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट महाराज सिंह लिंगवाल, मुकेश नेगी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष संदीप नेगी, यश इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर महावीर सिंह नेगी, बलवंत सिंह बिष्ट, सुनील पंवार, बिजय प्रसाद डिमरी, राकेश शैली, गिरीश जोशी, अनुसूया प्रसाद जोशी, उमराव सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह बिष्ट सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के शिक्षकों सहित छात्र के माता पिता व छात्र ईशान को बधाई देते हुऐ उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की गई है।

Related posts

राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा, स्कूली छात्र समेत दो की मौत, 14 घायल

prabhatchingari

प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील

cradmin

गर्भवती महिलाओं की देखभाल में आशाओं ने निभाई अहम भूमिका

cradmin

विकासशील देशों के लिए अनुसंधान में योगदान के लिए डा. नरपिंदर सिंह को TWAS फेलो का सम्मान

cradmin

नैनीताल टाइगर्स ने यूएसएन इंडियंस पर जीत के साथ एलिमिनेटर में जगह पक्की की

cradmin

श्री बद्रीनाथ धाम में कोतवाली का विधिवत शुभारम्भ, सुरक्षित यात्रा हेतु चमोली पुलिस तैयार

prabhatchingari

Leave a Comment