Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

विद्या शक्ति 2025’ का दूसरा दिन रहा उत्साहपूर्ण

 

 

देहरादून। गुरु नानक कॉलेज में चल रहे चार दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम ‘विद्या शक्ति 2025’ का दूसरा दिन सोमवार को ऊर्जा और प्रेरणा से भरा रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अकादमिक, प्रोफेशनल और सामाजिक दृष्टि से सशक्त बनाना है।

 

दिन की शुरुआत उपाध्यक्ष सुनील कुमार मलिक के “इंडस्ट्री कॉन्सेप्ट्स” पर विचारोत्तेजक सत्र से हुई। नर्सिंग विभाग ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं “ह्यूमन्स फॉर ह्यूमैनिटी” संस्था के सहयोग से विद्यार्थियों ने स्थानीय महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और यूरीन इंफेक्शन जैसी समस्याओं पर जागरूक किया।

 

छात्रों के लिए NIIT फाउंडेशन द्वारा साइबर सुरक्षा, आईटी स्किल्स और एम्प्लॉयबिलिटी पर प्रमाणन कोर्स भी शुरू किए गए।

 

कॉलेज के सीईओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि “हमारा लक्ष्य छात्रों को शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने के साथ सामाजिक रूप से जागरूक करना है।” निदेशक डॉ. एस. दुरैवेल ने कहा कि “हम चाहते हैं कि हमारे छात्र तकनीकी रूप से दक्ष और सामाजिक रूप से जिम्मेदार ग्लोबल लीडर बनें।”

 

उल्लेखनीय है कि ‘विद्या शक्ति 2025’ का आयोजन 25 से 29 अगस्त तक चलेगा, जिसमें उद्योग विशेषज्ञ और शिक्षाविद विभिन्न विषयों पर मार्गदर्श

न देंगे।

 

Related posts

स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन

prabhatchingari

एलपीजी गैस रिसाव से हुए धमाके में एक ही परिवार के पाँच लोग झुलसे

cradmin

साई कैलिडोस्कोप 2025 का रोमांचक समापन, द्रविड़ डॉजर्स ने एसआईआरएस चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में दर्ज की शानदार जीत

prabhatchingari

गुरु बिना जीवन अधूरा: आचार्य श्री सौरभसागर का भक्तिमय प्रवास क्लेमेंट टाउन

cradmin

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान – मुख्यमंत्री

cradmin

मिट्टी से मिट्टी तक : आईआईटी रुड़की का भूसे से पर्यावरण-अनुकूल टेबलवेयर बनाने का नवाचार

cradmin

Leave a Comment