Prabhat Chingari
उत्तराखंड

नयार घाटी में विकास का शंखनाद, साहसिक पर्यटन को मिला प्रोत्साहन

 

देहरादून/बिलखेत (पौड़ी गढ़वाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  जनपद पौड़ी गढ़वाल के बिलखेत में आयोजित नयार वैली फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नयार घाटी की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि और साहसिक गतिविधियों की अपार संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए यह महोत्सव एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की घोषणा करते हुए विकासखंड पोखड़ा में रसलवाँण दीवा मंदिर, बीरोंखाल में कालिंका मंदिर, एकेश्वर में एकेश्वर महादेव मंदिर तथा पाबौ में चम्पेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े विकास कार्यों को गति देने की बात कही।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की तथा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए। महिला समूहों, स्थानीय नागरिकों, साइक्लिस्टों एवं एंगलरों से संवाद कर उन्होंने उनके उत्साह और सहभागिता की सराहना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पैराग्लाइडिंग, पैरामोटरिंग, हॉट एयर बैलून, माउंटेन बाइकिंग, कयाकिंग, एंगलिंग, जिपलाइन, बर्मा ब्रिज, रिवर्स बंजी सहित विभिन्न साहसिक गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद पौड़ी गढ़वाल का यह क्षेत्र शांत वातावरण, मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक संभावनाओं के कारण विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाएं बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रीनगर में 650 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का निर्माण प्रगति पर है, जबकि खोह नदी के प्रदूषण निवारण हेतु 135 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पौड़ी में एनसीसी अकादमी, कोटद्वार में सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, मालन नदी पर पुल निर्माण, सतपुली झील, माउंटेन म्यूजियम एवं तारामंडल सहित कई परियोजनाओं पर कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रशासन की टीमें प्रत्येक न्याय पंचायत में पहुंचकर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कर रही हैं तथा योजनाओं का लाभ सीधे घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नयार वैली फेस्टिवल उत्तराखंड को देश के अग्रणी एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। विधायक राजकुमार पोरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जनपद में पर्यटन विकास के लिए आभार व्यक्त किया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस महोत्सव में एक ही मंच पर दस पृथक गतिविधियों का सफल संचालन कर उत्कृष्ट समन्वय एवं व्यवस्थापन क्षमता का परिचय दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

महान लोग जिस मार्ग पर चलते हैं, समाज उसी का अनुसरण करता है

cradmin

अवैध देशी तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार…

cradmin

केदारनाथ – बदरीनाथ में जल्द शुरू होगें अस्पताल : डा. आर राजेश कुमार

prabhatchingari

राशिफल: आज कन्या राशि जल्दबाजी से बचें, तीन राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत

cradmin

दैवीय आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे-सीएम धामी

cradmin

आर्यन स्कूल ने फेयरवेल 2024 का आयोजन किया

prabhatchingari

Leave a Comment